उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड के बाद अब भरतपुर विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष उदय सिंह का बयान सामने आया है। उदय सिंह ने कहा कि इस तरह के अपराधों के लिए फास्ट ट्रेक कोर्ट से फैसला होना चाहिए। गौस मोहम्मद व रियाज जब्बार को फांसी की सजा दी जाए। पूरे देश की यही मांग है। अगर आरोपियों को फांसी नहीं हुई तो इस तरह की घटनाएं दोबारा होंगी।
विहिप जिलाध्यक्ष ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ राज्य के सभी शहरों में जन आक्रोश रैली निकाली जा रही हैं। उदयपुर हत्याकांड एक असहनीय घटना है। इस तरह की घटनाओं को आगे से नहीं होने दिया जाएगा। कल भरतपुर में भी जन आक्रोश रैली की जाएगी।
विहिप जिलाध्यक्ष ने कहा कि रामनवमी पर देश के अलग-अलग राज्यों में कई तरह की हिंसक घटनाएं हुईं। उन सभी घटनाओं में एक पक्ष का हाथ था। इन हरकतों से लगता है कि भारत विश्व के एक पक्ष के निशाने पर है। बीजेपी के बड़े नेताओं ने यह साबित कर दिया है कि भारत में एक पक्ष का वर्चस्व नहीं होगा। इस बात से खास वर्ग में चिढ़ है।
विहिप जिलाध्यक्ष ने कहा कि हिन्दू समाज आगे आ रहा है। अब अगर इस तरह की घटना होगी तो जनाक्रोश बढ़ेगा। पूरे हिन्दुस्तान का हिन्दू जाग उठा है। आगे ऐसी घटनाएं हुईं तो हिन्दुओं के सब्र का बांध भी टूट जाएगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.