योग क्लास में घुसकर ब्लेड़ से किया हमला:लड़की से बात करने पर गुस्सा था, पुलिस बोली- प्रेम प्रसंग में रंजिश

भरतपुर10 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
प्रेमिका से बात की तो प्रेमी ने कॉलेज में घुस कर दो स्टूडेंट में मारा ब्लेड। - Dainik Bhaskar
प्रेमिका से बात की तो प्रेमी ने कॉलेज में घुस कर दो स्टूडेंट में मारा ब्लेड।

भरतपुर के राजस्थान आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सालय, महाविद्यालय में शनिवार सुबह करीब 8 बजे दो युवकों ने 2 छात्रों पर ब्लेड से हमला कर दिया। हमले में एक युवक के सीने पर गहरा जख्म हो गया। दूसरे के हाथ पर कट लग गए। मामला प्रेम प्रसंग का है।

दोनों स्टूडेंट सिटी हॉस्पिटल में योग क्लास लेने गए थे। इस दौरान दो युवक आए। एक ने पीड़ित स्टूडेंट से एक लड़की का जिक्र करते हुए कहा कि तुम उससे बात क्यों करते हो। इतना कहते ही स्टूडेंट पर युवक ने ब्लेड से हमला कर दिया। दूसरे स्टूडेंट ने जब बीच बचाव किया तो उसके सीने पर ब्लेड घुसा दी। घायल स्टूडेंट का कहना है कि हमला करने वाला बदमाश क्लास में पढ़ने वाली लड़की का बॉयफ्रेंड है।

योग की क्लास में घुस कर किया हमला
कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल यशपाल सिंह ने मथुरा गेट थाने में मामला दर्ज कराया। वे बोले कि सुबह योग की क्लास चल रही थी। जय शर्मा और नोरतन वैष्णव बैठे थे। तभी क्लास में दो लड़के आए। आते ही पूछा कि जय शर्मा कौन है। एक आरोपी जय के पास पहुंचा और कहा कि तू उस लड़की से बात क्यों करता है। इतना कहते ही दोनों लड़के जय शर्मा से मारपीट करने लगे।

एक आरोपी ने जय शर्मा को जान से मारने की धमकी दी और जेब से ब्लेड निकाल ली। जय पर ब्लेड से हमला करने लगा। तो बचाव करने में उसके हाथ पर कट लग गए। क्लास में बैठे दूसरे स्टूडेंट नोरतन वैष्णव ने जय को बचाने की कोशिश की तो, नोरतन की छाती पर ब्लेड मार दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए।

चोट के निशान दिखाता पीली टीशर्ट में नोरतन, नीली टीशर्ट में जय। आरोपी आयान जय पर ही हमला करने आया था।
चोट के निशान दिखाता पीली टीशर्ट में नोरतन, नीली टीशर्ट में जय। आरोपी आयान जय पर ही हमला करने आया था।

क्या कहना है घायल स्टूडेंट का
पीड़ित युवक ने कहा कि आरोपी ने अपना नाम अयान बताया। आरोपी अयान बोला कि लड़की तुझे पसंद करती है। हमले में नोरतन को गंभीर चोट लगी है। आरोपी ने जय का गला दबाने की भी कोशिश की। जय ने कहा कि वह दोनों लड़कों को नहीं जानता। दोनों हमला कर कॉलेज से फरार हो गए।

घायल युवक जय शर्मा शहर के सुभाष नगर का रहने वाला है। योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा में ग्रेजुएशन कर रहा है वह फर्स्ट ईयर में पढ़ता है। वहीं नोरतन गंगापुर सिटी का रहने वाला है वह फिलहाल अटलबंद इलाके में किराये का कमरा लेकर रहता है। योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा में ग्रेजुएशन कर रहा है वह फर्स्ट ईयर में पढ़ता है।

क्या कहना है पुलिस का
मथुरा थाने के SI धारा सिंह ने बताया कि वाइस प्रिंसिपल यशपाल सिंह ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। दो आरोपियों ने योग की क्लास में घुस कर दो स्टूडेंट के ऊपर हमला कर दिया जिसमें दोनों स्टूडेंट के चोटें आई हैं। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है।