पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पश्चिमी विक्षोभ से शिमला, मनाली और चंडीगढ़ में बारिश और अंधड़ का असर मैदानी इलाकों में आया है। विक्षोभ के कारण हवा का रुख पश्चिम से बदलकर उत्तरी हो गया है। इस कारण पहाड़ी इलाकों की नमी का असर पूर्वी राजस्थान में हुआ है। इससे तापमान में कमी आई है।
दो दिन में अधिकतम तापमान 4.7 डिग्री तक गिरा है। जिससे लू जैसे तपिश से परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिली है। गुरुवार को दिन का तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया जो गत दिवस से एक डिग्री कम है, जबकि दो दिन पहले दिन का तापमान 41.7 प्रतिशत तक पहुंच गया था।
हालांकि दोपहर में हवा में गर्मी थी। हवा की गति भी उत्तरी हो जाने के कारण गति धीमी हुई है। गुरुवार को हवा की गति 6 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई। वहीं रात के तापमान में भी 2.5 डिग्री की कमी आई है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञ आरके सिंह का कहना है कि 10 अप्रैल तक हवा उत्तरी रह सकती है। इसके बाद फिर 14 तक गर्मी बढ़ेगी और उसके बाद फिर 15-16 अप्रैल में बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं।
पॉजिटिव- व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। किसी प्रिय व्यक्ति की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम भी बन सकता है। बच्चों की शिक्षा व कैरियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी संपन...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.