स्वामी रामचरण महाराज का प्राकट्य महोत्सव:303 दीपक के साथ की महाआरती, लोगों ने निकाली शोभायात्रा

बिजौलिया2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

स्वामी रामचरण महाराज की 303वीं जयंती महोत्सव पर शनिवार को कस्बे में विजयवर्गीय समाज द्वारा रामद्वारा में महाआरती और शोभायात्रा का आयोजन किया गया। 303वीं जयंती पर भक्तों ने इस दौरान 303 दीपक के साथ महाआरती की। इसके बाद रामद्वारा से भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा कस्बे के मुख्य बाजार पंचायत चौक, कोली मोहल्ला, रावला चौक, चारभुजा चौक, सदर बाजार, सब्जी मंडी, तेजाजी का चौक एवं श्रीराम टॉकीज होते हुए श्री रामचरण मार्ग स्थित विजयवर्गीय मांगलिक भवन पहुंची। शोभायात्रा में पुरुष सफेद वस्त्र एवं महिलाएं चुनरी पहन कर शामिल हुई। इस दौरान महिला पुरुष भक्ति गीतों पर नाचते गाते चल रहे थे। इससे पूर्व स्वामी रामचरण महाराज की जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया था।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष प्रमेन्द्र विजय,महिला मंडल अध्यक्ष सुशीला विजय, नीता विजय, कमलेश विजय , वंदना विजय, गायत्री, तुलसी , युवा अध्यक्ष अंकित विजय सहित समाज के महिला पुरुष मौजूद थे

खबरें और भी हैं...