पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जिले में कोरोना संक्रमण का फैलाव जारी है। मंगलवार को भी 75 नए मरीज आए। इसके साथ ही जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 600 तक पहुंच गई। प्रदेश में लगातार बढ़ रही दूसरी लहर को लेकर सीएम ने सोमवार रात कोर ग्रुप की लाइव वीसी में भी चित्तौड़गढ़ सहित कुछ जिलों के कलेक्टर्स से विशेष तौर पर जानकारी ली। कलेक्टर ने शहर में नाईट कर्फ्यू बुधवार से रात 10 की जगह 9 बजे से करने का एलान भी किया। जिला अस्पताल की आरटी पीसीआर लैब से मंगलवार दोपहर प्राप्त रिपोर्ट में 72 पॉजीटिव निकले। सोमवार देर रात में भी 3 पॉजीटिव थे।
इस तरह कुल 75 नए मरीज मिले, जिनमें से 42 चित्तौड़गढ़ शहर या इससे सटे गांवों के हैं। इसमें जिला चिकित्सालय के एक चिकित्सक का नाम भी बताया गया। सूची में निम्बाहेडा के 6 और बड़ीसादड़ी क्षेत्र के 4 केस है। इसके साथ ही जिले में एक्टिव केस बढ़कर करीब 600 हो गए है।
करीब 40 मरीज कोविड अस्पताल या केयर सेंटर पर भर्ती है इनमें से 8 मरीज आक्सीजन पर हैं। जबकि फरवरी में एक बार लगभग सभी बेड खाली हो चुके थे। इस बीच प्रदेश में लगातार बढ़ रही कोरोना की दूसरी लहर से चिंतित मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार रात कोर ग्रुप के लाइव वीसी की। संक्रमण की दृष्टि से संवेदनशील बन रहे जिलों से सीधे बातचीत में उन्होंने चित्तौड़गढ़ को खुद शामिल किया। कलेक्टर केके शर्मा ने उनको बताया कि इस समय जिले में एक्टिव केस 568 है।
सर्वाधिक मामले जिला मुख्यालय और फिर निम्बाहेड़ा, रावतभाटा से आ रहे हैं। कलेक्टर ने वैक्सीनेशन सहित संक्रमण पर नियंत्रण के लिए किए जा रहे समग्र प्रयास की जानकारी दी। इस पर सीएम ने संतोष जताया। कलेक्टर ने बताया कि अचानक संक्रमण बढ़ने का एक कारण यह भी सामने आया कि होली पर महाराष्ट्र सहित कुछ अति संवेदनशील प्रदेशों से लोग बड़ी संख्या में अपने पेतृक गांव आए। अब तक चिन्हित 5.13 लाख के मुकाबले 1.72 लाख लोगों को वैक्सीन लगवाकर 33 प्रतिशत लक्ष्य पूरा हुआ है।
फेसबुक पेज से करीब 3 लाख लोग सीएम की वीसी से जुड़े रहे
सीएम की कोर ग्रुप के साथ वीसी रात 10 से 12.15 बजे तक चली। इसमें सभी जिलों के कलेक्टर, एसपी व सीएमएचओ, पीएमओ आदि सीधे जुडे थे। इस वीसी को फेसबुक पेज पर भी लाइव रखा गया, जिससे प्रदेश के करीब 3 लाख लोग जुड़े। इनमें से करीब 30 हजार ने उस पर बतौर कंमेटस अपने सुझाव भी लिखे।
वैक्सीन लगवाने से नहीं चूके, यह घातकता कम करता है: डॉक्टर
डाॅक्टरों ने कहा कि वैक्सीन लगने का मतलब संक्रमण की घातकता को कम करना है। संक्रमित ही नहीं हाेंगे। अभी यह गारंटी नहीं है। पीएमओ डाॅ. दिनेश वैष्णव के अनुसार इसके अलावा दोनों डोज लगने के करीब 15-20 दिन बाद जाकर एंटी बॉडीज पूरी तरह डवलप होती है।
शहर में बाजार आज से रात 8 बजे ही बंद करने होंगे
शहर में कोरोना संक्रमण का फैलाव बढ़ता देखकर नाईट कर्फ्यू भी रात 9 से सुबह 5 बजे तक कर दिया गया। पहले यह समय रात 10से था। इस कारण अब बाजार व व्यवसायिक प्रतिष्ठान रात 8 बजे ही बंद करने होंगे, ताकि सभी 9 बजे तक अपने घर पहुंच जाएं। कलेक्टर व जिला मजिस्ट्रेट का यह आदेश बुधवार 7 अप्रैल से प्रभावी होगा।
एसपी दीपक भार्गव ने इसकी कडाई से पालना करवाने की बात भी कही। निरंतर उत्पादन वाली फैक्ट्रियां, अस्पताल या मेडिकल सहित आवश्यक सेवाएं, आईटी कंपनियां, विवाह समारोह, बस या रेल से आने जाने वाले यात्री, माल परिवहन वाहन आदि को ही छूट रहेगी। रेस्टारेंटस भी इस दायरे में आएंगे पर वहां टेक अवे या डिलिवरी पर लागू नहीं होगा।
वैक्सीन लगवाने के बाद भी संक्रमित हुए, इसलिए लापरवाही नहीं बरते... पिछले तीन चार दिन में कई ऐसे लोग भी पॉजीटिव आए है, जिनको वैक्सीन की एक या दोनों डोज भी लग चुकी है। राप्रावि दल्ला का खेड़ा की एक महिला अध्यापक 3 अप्रैल को संक्रमित मिली। जिनके वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके है। उनके पति व पुत्री भी संक्रमित है। पति को भी एक डोज लग चुकी है। एक अन्य महिला वैक्सीन लगने के बाद भी संक्रमित मिली।
पॉजिटिव- आज आप किसी विशेष प्रयोजन को हासिल करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। घर में किसी नवीन वस्तु की खरीदारी भी संभव है। किसी संबंधी की परेशानी में उसकी सहायता करना आपको खुशी प्रदान करेगा। नेगेटिव- नक...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.