ज्ञापन देने 5 जनों के ही जाने की बात पर:भाजयुमो ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

चित्तौड़गढ़2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राज्य में अपराधिक वारदात बढ़ने का आराेप लगाते हुए बुधवार को भाजयुमो ने विरोध प्रदर्शन किया। ज्ञापन देने पांच से अधिक पदाधिकारियों के नहीं आने की बात पर एक बारगी माहौल गर्मा गया। धक्का-मुक्की हाे गई।

झालावाड में कृष्णा वाल्मीकि हत्याकांड, जयपुर में युवा मोर्चा पदाधिकारियों से धक्का मुक्की के विरोध में बुधवार को भाजयुमो ने ज्ञापन दिया। इससे पूर्व मोर्चा जिलाध्यक्ष हर्षवर्धनसिंह रूद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।

इस बीच भाजपा नगर महामंत्री विश्वनाथ टांक एवं अन्य पदाधिकारी कलेक्टर को ज्ञापन देने जाने लगे तो उन्हें रोक दिया गया। पुलिस जाब्ते ने पांच से अधिक के जाने पर मनाही होने की बात कही। पदाधिकारियों का कहना था सभी के लिए नियम समान होने चाहिए।

इस दौरान धक्का मुक्की व नारेबाजी हाेने लगी। डीएसपी मनीषकुमार सहित अन्य अधिकारी भी पहुंचे और जानकारी ली। जिला महामंत्री जीवन चाैधरी, जिला उपाध्यक्ष सुरेश गाडरी, रितिक ओझा, दीपक शर्मा, प्रवक्ता सुभाष शर्मा, राखी राव, आईटी जिला संयोजक राजन माली, मोनू जोशी आदि उपस्थित थे।