पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मृत्यु के बाद यह शरीर खाक होना ही है, क्यों न भगवान का दिया इंसान को लौटाकर लाइफ को रिसायकल किया जाए। इन्ही विचारों से प्रेरित होकर युवा उद्यमी चित्तौड़गढ़ निवासी अजय त्रिपाठी ने पिता की स्मृति में अंगदान का संकल्प पत्र गुर्जरगौड़ ब्राह्मण युवक संघ के पदाधिकारियों के साथ कलेक्टर को सौंपा।
उन्होंने अंगदान के लिए केंद्र सरकार के नोटो विभाग में पंजीयन प्रक्रिया पूरी करके डोनर कार्ड ले रखा है। गौमय आयुष बत्ती के निर्माता व युवक संघ के अजय त्रिपाठी ने बताया कि कुछ समय पूर्व किसी के दाह संस्कार के समय मृत व्यक्ति को सिर्फ बॉडी नाम से संबोधित करते देख जीवन के यथार्थ से परिचय हुआ। वहीं से अंगदान का विचार आया। इस दाैरान गुर्जरगौड़ ब्राह्मण युवक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र गील, महामंत्री दयाशंकर शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य महासभा मनीष त्रिपाठी, जिला विधि एवं न्याय मंत्री महासभा एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा, जिला सांस्कृतिक मंत्री महासभा कवि नवीन शर्मा सारथी, गोपेश पंचोली, कृष्ण चन्द्र जोशी, आर्यंन, अयन, अजय त्रिपाठी मौजूद रहे।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.