पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण अभियान की नगर एवं खंड की बैठक गांधीनगर स्थित विद्या निकेतन गांधीनगर में सह प्रान्त प्रचारक मुरलीधर के सानिध्य में हुई। अध्यक्षता विभाग संघचालक हेमंत जैन ने की। नगर प्रमुख शेखर सोनी ने बताया कि लगभग 25 हजार घरों में टोलियां बना कर निधि संग्रह किया जाएगा। नगर को 20 बस्तियों व 80 सहबस्तियो में बांटा गया है। सहबस्तियों को भी 260 घट में विभाजित किया गया। जल्दी ही टोली प्रमुखों की घोषणा कर दी जाएगी। शनिवार को कुछ दायित्वों की घोषणा भी की गई। जिनमें संगणक प्रमुख अभिषेक वैष्णव, प्रचार प्रमुख निखिल गर्ग, रवि विराणी, संत संपर्क प्रमुख भगवान तड़बा, समाज संपर्क प्रमुख देवीसिंह राव, शांतिलाल भराडिया, संस्था संपर्क प्रमुख धर्मपाल गोयल, महेंद्रसिंह रहेंगे।
मुरलीधर ने बताया कि यह अभियान 14 जनवरी से 15 फरवरी तक चलेगा। 20 हजार रुपए से अधिक की सहयोग राशि ऑनलाइन ट्रांसफर या डीडी द्वारा ही ली जाएगी। खंड प्रमुख कैलाश जाट ने बताया कि बैठक को विभाग प्रचारक शिवराज एवं जिला कार्यवाह गोपाल धाकड़ ने संबोधित किया। जिला संघचालक अनिरूद्धसिंह भाटी, विभाग प्रचारक शिवराज, रामनिधि संग्रह समिति के प्रान्तीय सदस्य प्रवीण टांक, नगर कार्यवाह दीपक कसाना, व्यवस्था प्रमुख विशेष कुमार गर्ग, बंशीधर कुमावत उपस्थित थे।
पॉजिटिव- आज ग्रह गोचर और परिस्थितियां आपके लिए लाभ का मार्ग खोल रही हैं। सिर्फ अत्यधिक मेहनत और एकाग्रता की जरूरत है। आप अपनी योग्यता और काबिलियत के बल पर घर और समाज में संभावित स्थान प्राप्त करेंगे। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.