पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अयाेध्या में बने रहे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के लिए किए जा रहे निधि संग्रह में शनिवार काे जिले के विवेक सुखवाल पुत्र देवेंद्र सुखवाल ने 1 करोड़ 11 लाख 11 हजार 111 रुपए निधि का समर्पण किया। हरिशेवा उदासीन आश्रम में विवेक ने संताें की माैजूदगी में यह राशि समर्पण किया।
साथ ही नाम गुप्त रखने की शर्त पर एक भामाशाह ने 11 लाख रुपए निधि समर्पण की। जिले के शाहपुरा कस्बा स्थित बुद्धपुरी का चौक निवासी विवेक ने संत समाज की माैजूदगी में चेक भेंट किया। विवेक कारोबारी हैं एवं पिता देवेंद्र सुखवाल करीब 20 वर्ष तक ईंटमारिया के सरपंच रहे हैं। महामंडलेश्वर हंसराम उदासीन ने दानदाताओं का दुपट्टा रुद्राक्ष व शाॅल ओढ़ाकर सम्मान किया।
उन्होंने कहा कि सेवा करने से मन को शांति मिलती है। हम सेवा कर रहे हैं इससे हम अयोध्या धाम को अपने साथ जोड़ते हैं। राम ही पालनहार व राम ही सर्जनहार हैं। राम देश को जोड़ता है। इस अवसर पर कई दानदाताओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में वक्ता प्रांत सह अभियान प्रमुख रविंद्र जाजू ने बताया कि सैकड़ों वर्ष के बाद श्रीराम मंदिर का निर्माण हो रहा है।
मंदिर निर्माण में विश्व की सात्विक शक्तियों की भावना और निधि लग रही है। इस मंदिर के निर्माण से देश की सांस्कृतिक व एकता मजबूत होगी और विश्व में अयोध्या एक सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित होगा।
जननी जन्म भूमि स्वर्गादपि गरीयसी कार्यक्रम में शांतिलाल गुर्जर ने 301001 की राशि, बसंतीलाल जायसवाल ने 1 लाख 1000, शिवरतन बुबना, बाबूलाल आचार्य ने 1 लाख 1 हजार, अशोक गर्ग ने 25111 रुपए की राशि समर्पित की।
कार्यक्रम में चांदमल सोमानी, कैलाशचंद्र खोईवाल, पवन कुमार शर्मा, हेमराज जैन, कैलाश सोमानी, भगवान सिंह चौहान सहित समाज के प्रमुख लोग माैजूद थे।
पॉजिटिव- आज ग्रह गोचर और परिस्थितियां आपके लिए लाभ का मार्ग खोल रही हैं। सिर्फ अत्यधिक मेहनत और एकाग्रता की जरूरत है। आप अपनी योग्यता और काबिलियत के बल पर घर और समाज में संभावित स्थान प्राप्त करेंगे। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.