पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
राष्ट्रीय मानवाधिकार एंड एंटी करप्शन मिशन की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार काे हुई, जिसमें जिला की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिला अध्यक्ष पवन बावरी ने कार्यकारिणी का गठन करते हुए हुरड़ा गुलाबपुरा ब्लॉक अध्यक्ष प्रहलाद सिंह राठौड़, बदनौर ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर मेघवंशी, जिला सचिव पीरू सिंह गौड़, लक्ष्मण वैष्णव, बाबूलाल रेबारी, बनेड़ा ब्लॉक उपाध्यक्ष सुरेंद्र खटीक, जिला संगठन महासचिव बाबूलाल शर्मा, आसींद ब्लॉक अध्यक्ष रूपलाल प्रजापत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौतम कुमार शर्मा को नियुक्त किया गया।
कार्यकारिणी गठन के बाद नव नियुक्त पदाधिकारियों ने शपथ ली कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों को रोकने के लिए तथा भावनात्मक रूप से लोगों को अधिकारों के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार तत्पर रहेगा। साथ ही समाजाें में व्याप्त कुरीतियों काे मिटाने के लिए भी मानवाधिकार मिशन कार्य करेगा।
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.