पायलट के गुर्जर वोटर्स को अपने पाले में करेंगे PM:सचिन को सीएम नहीं बनाने से समाज की नाराजगी का फायदा उठाएगी BJP

भीलवाड़ा4 महीने पहलेलेखक: रावत प्रवीण सिंह
  • कॉपी लिंक

राजस्थान के 33 में से 12 जिलों पर खासा प्रभाव रखने वाले गुर्जर वोटरों को साधने की कोशिश में BJP लग गई है। सचिन पायलट को CM नहीं बनाने से गुर्जर वोटर नाराज हैं। ऐसे में BJP इतने बड़े वोट बैंक को अपनी ओर डायवर्ट करने की कोश्याश करेगी। PM नरेंद्र मोदी के दौरे को इसी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

प्रधानमंत्री कल यानी शनिवार को भीलवाड़ा के आसींद आएंगे। यहां लोक देवता देवनारायण के जन्मोत्सव में हिस्सा लेंगे। देश के 9 राज्यों (राजस्थान, मध्यप्रदेश, यूपी, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, कश्मीर व हिमाचल प्रदेश ) में बसने वाले गुर्जर समुदाय का ये सबसे बड़ा आस्था का केंद्र है। कहा जा रहा है कि मोदी उज्जैन की तर्ज पर देवनारायण कॉरिडोर की घोषणा कर गुर्जरों का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। जाहिर है, इसका लाभ BJP को आने वाले चुनावों में मिलेगा।

गुर्जरों पर पायलट फैक्टर प्रभावी
गुर्जर वोटरों का सचिन पायलट की ओर झुकाव पिछले चुनाव में साफ देखा गया था। पिछले चुनाव में पायलट की मुख्यमंत्री पद पर दमदार दावेदारी थी। इसी का नतीजा था कि BJP ने 9 गुर्जर नेताओं को टिकट दिए थे, पर इसमें से कोई नहीं जीता था। कांग्रेस ने 12 गुर्जर नेताओं को टिकट दिए थे। इसमें से 8 ने जीत दर्ज की थी।

BJP ने ली सीख
पिछले चुनावों के परिणाम ने ये साफ कर दिया था कि सचिन फैक्टर कितना प्रभावशाली है। यही वजह है कि इस बार बीजेपी कोई चांस नहीं लेना चाहती। गुर्जर वोटरों को जोड़ने के प्रयास में पार्टी जुट गई है। सचिन को मुख्यमंत्री नहीं बनाया जाना, बीजेपी के लिए बड़ा मुद्दा है। इसी का प्रचार कर बीजेपी के नेता गुर्जर वोटर्स को अपने पक्ष में करने की तैयारी कर रहे हैं। जाहिर है इसमें वो वोटर्स भी साथ आएंगे, जो गहलोत के विरोधी हैं। इसी नाराजगी का लाभ बीजेपी लेने की तैयारी में है।

मालासेरी डूंगरी में भगवान देवनारायण की जीवनी पर बना पेनोरमा। यहां उनके जीवन की कहानियों को प्रदर्शित करती हुईं प्रतिमाएं हैं।
मालासेरी डूंगरी में भगवान देवनारायण की जीवनी पर बना पेनोरमा। यहां उनके जीवन की कहानियों को प्रदर्शित करती हुईं प्रतिमाएं हैं।

BJP के टिकट से ये गुर्जर नेता हारे थे
2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर कोटा साउथ से प्रहलाद गुंजल, मांडल से कालूलाल गुर्जर, डीग से जवाहर सिंह, नगर सीट से अनिता सिंह, गंगापुर सीट से मानसिंह, देवली उनियारा सीट से राजेंद्र गुर्जर, खेतड़ी से दाताराम गुर्जर व बाड़ी से जसवंतसिंह को टिकट दिया गया था। यह सभी उम्मीदवारों को हार का मुंह देखना पड़ा था।

पीएम मोदी को फड़ के बारे में बताने के लिए सांस्कृतिक मंत्रालय से सबसे पुरानी फड़ मंगवाई गई है। इसको लेकर टीम ने रिसर्च भी शुरू कर दिया है।
पीएम मोदी को फड़ के बारे में बताने के लिए सांस्कृतिक मंत्रालय से सबसे पुरानी फड़ मंगवाई गई है। इसको लेकर टीम ने रिसर्च भी शुरू कर दिया है।

आइए.. अब जानते हैं लोक देवता देवरानायण के बारे में
देवनारायण लोक कॉरिडोर कैसा बनेगा, इसको लेकर भी लोगों में जिज्ञासा बढ़ चुकी है। मालासेरी डूंगरी में देवनारायण के जीवन से जुड़ी कहानियों पर पेनोरमा पहले से बना हुआ है। कॉरिडोर में भगवान देवनारायण के जन्म से लेकर उनकी सभी कहानियों पर फोकस किया जा रहा है। खास बात ये है कि इन सभी का आइडिया देश की सबसे लंबी देवनारायण की फड़ से लिया जाएगा।

आगे खबर पढ़ने से पहले पोल में हिस्सा लीजिए...

रिसर्च टीम पहुंची भीलवाड़ा
दो दिन पहले ही केंद्र सरकार की रिसर्च टीम भीलवाड़ा पहुंच गई है। टीम ने आसींद में रिसर्च करना भी शुरू कर दिया है। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने रिसर्च टीम को देवनारायण के जीवन व आसींद में उनकी कहानियों, साहित्य व व्याख्यान को जानने के बारे में कहा है।

पीएम मोदी के दौरे को लेकर यहां तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कई भाजपा नेता यहां डेरा डाले हुए हैं।
पीएम मोदी के दौरे को लेकर यहां तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कई भाजपा नेता यहां डेरा डाले हुए हैं।

पीएम मोदी को फड़ से बताएंगे कहानी-किस्से
इस कॉरिडोर की थीम को लेकर रिसर्च टीम ने भीलवाड़ा के जाने-माने फड़ चित्रकार कल्याण जोशी को भी मालासेरी बुलाया गया है। साथ ही, देवनारायण की फड़ को ठीक से समझाने के लिए कहा गया है।​​​​​​ कल्याण जोशी ने बताया कि देवनारायण की फड़ में उनके जीवन के जुड़े हुए 40 परवाडे (एपिसोड) हैं।

इसमें करीब 2 हजार से ज्यादा चित्र हैं। इस फड़ को दो भागों में बांटा गया है। पहली फड़ में देवनारायण के पूर्वज 24 बगड़ावतों की कहानी है। दूसरी फड़ में भगवान देवनारायण से जुड़ी हुई कहानियां हैं। ये सारी चीजें जोशी पीएम को बताएंगे।

भीलवाड़ा के आसींद स्थित मालेसर डूंगरी पर लोक देवता देवनारायण का मंदिर। गुर्जर समाज के लोगों काे ऐसी उम्मीद है कि पीएम मोदी यहां सबसे बड़े कॉरिडोर की घोषणा कर करेंगे।
भीलवाड़ा के आसींद स्थित मालेसर डूंगरी पर लोक देवता देवनारायण का मंदिर। गुर्जर समाज के लोगों काे ऐसी उम्मीद है कि पीएम मोदी यहां सबसे बड़े कॉरिडोर की घोषणा कर करेंगे।
मंदिर में पेनोरमा के जरिए लोक देवता देवनारायण की कहानी और किस्सों को बताया जा रहा है। यहां आने वाले लोगों को ये पेनोरमा खूब आकर्षित करते हैं।
मंदिर में पेनोरमा के जरिए लोक देवता देवनारायण की कहानी और किस्सों को बताया जा रहा है। यहां आने वाले लोगों को ये पेनोरमा खूब आकर्षित करते हैं।

भगवान देवनारायण की फड़ को दो भागों में बांट रखा है। इनमें इनके पिता सवाई भोज भी शामिल हैं। दूसरे भाग की फड़ में भगवान देवनारायण के जीवन का चित्रण है। इन्हीं की कथाएं राजस्थान में ज्यादा प्रचलित हैं। भगवान देवनारायण की फड़ भारत की सबसे बड़ी फड़ है। इसी फड़ से देवनारायण लोक की थीम लेने की भी उम्मीद है। बताया जा रहा है राजस्थान में प्रचलित इन्हीं कथाओं पर प्रतिमाएं बनाई जाएंगी। पीएम मोदी द्वारा देवनारायण लोक कॉरिडोर की घोषणा होने के बाद यह राजस्थान का सबसे बड़ा कॉरिडोर भी बन सकता है। कॉरिडोर के लिए मालासेरी डूंगरी मंदिर ट्रस्ट के पास करीब 270 बीघा जमीन है।

ये हैं कल्याण जोशी। ये फड़ कला के एक्सपर्ट हैं। केंद्रीय टीम ने इन्हीं को रिसर्च के लिए बुलाया है। 28 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम में कल्याण जोशी ही पीएम मोदी को देवनारायण भगवान की जीवनी फड़ से बताएंगे।
ये हैं कल्याण जोशी। ये फड़ कला के एक्सपर्ट हैं। केंद्रीय टीम ने इन्हीं को रिसर्च के लिए बुलाया है। 28 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम में कल्याण जोशी ही पीएम मोदी को देवनारायण भगवान की जीवनी फड़ से बताएंगे।

क्यों खास है मालासेरी डूंगरी
मालासेरी डूंगरी आसींद उपखंड से 5 किलोमीटर दूर है। बताया जाता है कि 1111 साल पहले भगवान देवनारायण की माता साडू ने यहां पर तपस्या की थी। इससे खुश होकर भगवान विष्णु ने स्वयं संवत 968 माध माह की सप्तमी को जन्म दिया था। भगवान देवनारायण का जन्म मालासेरी डूंगरी की सबसे ऊपरी चोटी पर जमीन फटकर अंदर से निकले कमल के फूल की नाभि में हुआ था। इसीलिए यह मंदिर गुर्जर समाज का एकमात्र आस्था का स्थल है।

पहले रोटा का मीठा प्रसाद बनाया जाता है। जिसे भगवान देवनारायण के भोग लगाया जाता है।
पहले रोटा का मीठा प्रसाद बनाया जाता है। जिसे भगवान देवनारायण के भोग लगाया जाता है।

क्या होती है फड़
कहानी को चित्र के माध्यम से गाकर सुनने की परंपरा को 'फड़' चित्रकारिता कहते हैं। यह लोक देवता देवनारायण और पाबूजी महाराज के जीवन पर आधारित है। इनमें उनके जीवन के बारे में बताया जाता है। देवनारायण को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता। ये गुर्जरों के आराध्य देव हैं। पाबू जी महाराज जोधपुर रियासत लोक देवता हैं। इसी शैली में भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं को उकेरा गया है। मान्यताओं के अनुसार, राजस्थान की फड़ चित्रकला 700 साल पुरानी है। कहते हैं कि मध्ययुगीन लोक देवता देवनारायण के भक्त चोचू भाट ने सबसे पहले उनकी फड़ पेंटिंग बनाई।

पीएम मोदी के दौरे को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। इसकी जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को दी गई है।
पीएम मोदी के दौरे को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। इसकी जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को दी गई है।

मोटे कपड़े का होता है फड़ में उपयोग
परम्परागत रूप से फड़ चित्रण के लिए हाथ से बुना मोटा कपड़ा (रेजा या रेजी भी कहा जाता था) उपयोग किया जाता था। आजकल मिल का बुना पतला सूती कपड़ा, कोसा एवं सिल्क का कपड़ा भी प्रयोग में लाया जाने लगा है। सबसे पहले फड़ का आधार तैयार किया जाता है। इसके लिए कपड़े को तय साइज में काट लिया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें...

पहलवानों का गांव, जो बन गया गैंगस्टर्स का अड्‌डा:हारे तो घर नहीं लौटते थे पहलवान, अब कहानी-किस्सों में गैंगवार

साल 1995 का समय...अलवर से करीब 70 किलोमीटर दूर पहाड़ी गांव। यहीं से 13 किलोमीटर की दूरी पर है जैनपुरबास गांव। इस गांव की पहचान कभी पहलवानी के किस्सों से हुआ करती थी। दावा किया जाता था कि इस गांव के पहलवान दंगल में उतर गए तो जीत कर ही आएंगे और हार गए तो घर नहीं लाैटेंगे।

लेकिन 24 साल बाद यह गांव बदल चुका है। वजह है गैंगवार और यहां रहने वाले गैंगस्टर्स। यहां अब पहलवानी से ज्यादा गैंगवार के किस्से सामने आने लगे। गांव का माहौल बदल गया था। 6 जनवरी 2019 के बाद ये गांव दोबारा चर्चा में आया। कारण था बहरोड़ में दिन दहाड़े गैंगस्टर लादेन पर हुई फायरिंग। फायरिंग करने वाले आरोपी जसराम गुर्जर की गैंग के बदमाश थे। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

खबरें और भी हैं...