जिले के हमीरगढ़ थाने में मंगलवार सुबह पुलिस जीप से हादसा हो गया। कांस्टेबल जीप की सफाई कर रहा था। इसी दौरान गाड़ी अचानक स्टार्ट हाे गई और थाने में बंद परिजनों से मिलने पहुंचे दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। दोनों घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। यहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए महात्मा गांधी अस्पताल रैफर कर दिया गया।
हमीरगढ़ थाना प्रभारी हनुमानाराम ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर रखा था। उसे कोर्ट में पेश भी कर दिया था। आरोपी को जेल भेजने से पहले उसकी कोरोना रिपोर्ट का इंतजार था। मंगलवार सुबह उसके परिजन जसवंत सिंह व सम्पत उससे मिलने आए थे। थाने के बाहर चालक जीप की सफाई कर रहा था। इस दौरान जीप का सैल्फ गलती से लग गया। जीप अचानक से स्टार्ट हो गई और जीप के आगे खड़े जसवंत व सम्पत चपेट में आ गए। दोनों घायलों को चोट आई हैं। दोनों का महात्मा गांधी में उपचार जारी है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.