पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नए साल के आते ही काेराेना का कहर कम हाे गया। जहां नए केस कम आ रहे हैं वहीं ठीक होने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जनवरी महीने की बात करें ताे अब तक औसत 15 से 20 मरीज ही हर दिन पाॅजिटिव आ रहे हैं। मंगलवार शाम एमजी हाॅस्पिटल में 23 मरीज भर्ती थे। ऐसा काेराेना के पीक समय के बाद पहली बार ही हुआ है।
काेराेना के शुरूआत दिनाें में ही बहुत ही कम मरीज भर्ती थे, लेकिन इसके बाद से ही काेराेना संक्रमित भर्ती हाेने की संख्या में लगातार बढ़ाेतरी हाे रही थी। एमजी हाॅस्पिटल में काेराेना की शुरुआत में करीब 10 वार्ड बनाए गए थे, मरीजाें की संख्या कम हाेने पर उन्हें बंद कर दिया और अन्य मरीजाें के लिए शुरू कर दिया है। अभी केवल तीन ही वार्ड काम में लिए जा रहे हैं, उनमें बहुत ही कम मरीज भर्ती हैं। जाे भर्ती हैं वे गंभीर हैं। जनवरी महीने की बात करें ताे अभी 19 दिन में 487 पाॅजिटिव आए हैं।
जबकि काेराेना के पीक सीजन में इतने ताे केवल एक सप्ताह से भी कम समय में आ गए थे। काेराेना काल के दाैरान यह अब तक की सबसे अच्छी स्थिति है। 16 जनवरी से शुरू हुए वैक्सीनेशन ने संजीवनी का काम कर दिया है। जिले में अब तक 12 हजार 93 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इसमें से अब तक 11 हजार मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके है।
10 महीने की सबसे बेहतर रिकवरी रेट
जिले में रिकवरी रेट 10 माह के मुकाबले बेहतर है। कोरोना के पीक सीजन अगस्त, सितंबर, अक्टूबर, नवंबर में रिकवरी रेट 42 से 45 प्रतिशत के आसपास रही थी। जिले में अभी रिकवरी रेट 93.69 प्रतिशत चल रही है। अभी जाे रिकवरी रेट है, इस तरह की रिकवरी रेट अप्रैल महीने में भी रही थी।
उस समय मरीज कम ही थे। एमजी हाॅस्पिटल में जैसे-जैसे काेराेना के मरीज बढ़ते गए वैसे-वैसे वार्ड बनाए गए। अब तक काेराेना के एमजी हाॅस्पिटल में 10 वार्ड बनाए गए थे। सबसे पहले स्वाइनफ्लू, फीमेल मेडिकल, फीमेल सर्जिकल, मेल सर्जिकल, ऑर्थाेपेडिक, ट्राेमा वार्ड, बर्न वार्ड, लेबर रूम, स्टाेर रूम में भी वार्ड बनाए गए हैं। साथ ही 10 काेटेज वार्ड भी काेराेना मरीजाें के लिए रिजर्व रखे गए। ये सभी वार्ड खाली हैं। अभी केवल फीमेल मेडिकल, फीमेल सर्जिकल, मेल सर्जिकल में ही मरीज भर्ती हैं।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.