पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
हरीशेवा धाम में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानाें के साथ ही महाशक्ति लीला, भागवत कथा व रामलीला मंचन जारी है। साेमवार काे महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने वायु, गुरु और ईश्वर की परस्पर तुलना करते हुए तीनों की प्रत्येक जीव पर रहने वाली अकारण कृपा की विशद विवेचना करते हुए कहा कि वायु, गुरुकृपा और ईश्वर कृपा अदृश्य होते हुए भी हर जीव पर सदैव बने रहते हैं।
यह विचार उन्होंने हरिशेवा उदासीन आश्रम में विभिन्न धार्मिक और आध्यात्मिक अनुष्ठानों के दाैरान व्यक्त किए। सुबह महाशक्ति लीला कथा के 10वें दिन प्रवचन कर रहे थे प्रवक्ता स्वामी योगेश्वरानंद। शाम काे भागवत कथा के 39वें दिन मंहत बाबूगिरी संकट मोचन हनुमान मंदिर, मंहत आशुतोष महराज पूरणदासजी की बगीची, मंहत संतदास हाथीभाटा ने व्यासपीठ का पूजन किया।
प्रवक्ता स्वामी योगेश्वरानन्द ने भगवान दत्तात्रेय अवतार की कथा का वर्णन किया। शाम कीआरती में पारीक ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष पवन व्यास, सचिव डॉ कैलाशचंद्र पारीक, बृजमोहन पारीक, ओमप्रकाश पारीक, राजेंद्र कुमार पारीक आदि ने व्यासपीठ का पूजन कर आशीर्वाद लिया।
नवरात्र उपासना पर्व के उपलक्ष में रात में रामलीला को जारी रखते हुए भगवान ने युद्ध में विजय पाकर माता सीता की अग्नि परीक्षा, विभीषण का राज्याभिषेक, अयोध्या आगमन, भरत मिलाप, पुनः मर्यादा पुरुषोत्तम राज राजाधिश्वर श्रीराम का राज्याभिषेक के बाद राम राज्य की स्थापना संबंधी प्रसंगों का मंचन किया गया।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति पूर्णतः अनुकूल है। बातचीत के माध्यम से आप अपने काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। अपनी किसी कमजोरी पर भी उसे हासिल करने में सक्षम रहेंगे। मित्रों का साथ और सहयोग आपकी हिम्मत और...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.