पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जिले में जनवरी के अंतिम सप्ताह में भी सर्दी असर दिखा रही है। वैसे 14 जनवरी मकर संक्राति के बाद तापमान बढ़ने लगता है, इस बार तापमान बढ़ा लेकिन फिर से गिरावट आने लगी है। 14 जनवरी काे दिन का तापमान 26.4 व रात का 4.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसके बाद दिन का तापमान 30 डिग्री व रात का तापमान 11 डिग्री तक भी पहुंच गया था। अब फिर से तापमान कम हाेने लग गया। शनिवार काे अधिकतम तापमान 25.6 व न्यूनतम 1.4 डिग्री दर्ज हुआ। एक दिन पहले शुक्रवार अधिकतम तापमान 23.5 व न्यूनतम 2.6 डिग्री था। एक ही दिन में रात का तापमान 1.2 डिग्री तक गिर गया। वहीं दिन का तापमान 2.1 डिग्री तक बढ़ गया।
माैसम विभाग जयपुर के डायरेक्टर राधेश्याम शर्मा ने बताया कि प्रदेश में अगले 24 घंटों के बाद न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक बढ़ोतरी होने व 1 फरवरी से राज्य में चल रही शीतलहर से राहत मिलेगी। 4-5 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बनने से जयपुर, भरतपुर व बीकानेर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना बन रही है। इसका असर भीलवाड़ा सहित आसपास के जिलाें में नहीं हाेगा।
नयागांव में गेहूं के खेत में ओस जमी
सिंगोली चारभुजा समेत क्षेत्र के सराणा, पलासिया, गोवठा, विट्ठलपुरा, मोटरों का खेड़ा, नयागांव में शीतलहर का प्रकोप है। सुबह फसलों पर देर तक ओस की बूंदें बर्फ की तरह जमी रहीं। धूप निकलने के बाद ये माेतियाें जैसी चमकती नजर आईं।
Sponsored By
पॉजिटिव- व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। किसी प्रिय व्यक्ति की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम भी बन सकता है। बच्चों की शिक्षा व कैरियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी संपन...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.