आकाश में एकाएक रोमांचकारी नजारा:आसमान में तारों की कतार, पृथ्वी के सबसे पास से गुजरा धूमकेतु

भीलवाड़ा2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
धूमकेतु पृथ्वी के करीब से गुजरते हुए। - Dainik Bhaskar
धूमकेतु पृथ्वी के करीब से गुजरते हुए।

कोटड़ी निवासी निकिता आचार्य ने शुक्रवार शाम आसमान में घटी खगोलीय घटना को देखा तो अचंभित रह गई। आचार्य ने बताया कि शाम करीब 7.30 बजे वह छत पर थी। इस दौरान आकाश में एकाएक रोमांचकारी नजारा देखने को मिला। ऐसा लगा जैसे उत्तर से दक्षिण दिशा की ओर एक कतार में तेज रोशनी से चमकते तारों की जगमगाती हुई एक ट्रेन जा रही हो। जो 3 मिनट तक जारी रही। इसके बाद जगमगाते तारों का समूह अपने आप ओझल हो गया। घटना से लोग अचंभित रह गए।

भूगोलविदों के अनुसार ये धूमकेतु है, जो कि पृथ्वी के नजदीक से गुजर रहा है। इसे ग्रीन कॉमेट कहा जा रहा है। इसका औपचारिक नाम सी/2022 ई3 है। 2022 में इसे पहली बार खोजा गया था। यह धूमकेतु 50 हजार साल बाद वापस आ रहा है। 1 फरवरी से 3 फरवरी के बीच धरती के सबसे करीब से गुजर रहा है। इसलिए कई जगह आसमान में लोग इस अद्भुत नजारे के गवाह बन रहे हैं।

खबरें और भी हैं...