पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शहर में प्रतापनगर थाना क्षेत्र के जवाहर नगर में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। इसी थाना क्षेत्र के गायत्रीनगर में भी युवक ने फांसी लगा ली। एएसआई नवरतन दाधीच ने बताया कि जवाहरनगर के अश्विनी छीपा (35) रविवार रात अपने कमरे में सोया था।
उसके पिता कन्हैयालाल छीपा अलग कमरे में सो रहे थे। अश्विनी की पत्नी सांगानेर स्थित पीहर पक्ष में गमी के कार्यक्रम में गई हुई थी। अश्विनी ने गले में साड़ी का फंदा डाला और पंखे से लटक गया। पिता ने सोमवार सुबह दो बार दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा नहीं खोला। इस पर कन्हैयालाल ने पड़ोसियों की मदद से कमरे को खुलवाया तो फंदे से लटका मिला।
बताया जा रहा है अश्विनी एक ऑटो पार्ट्स के शोरूम पर काम करता था और उसे कुछ समय से मानसिक रोग की शिकायत थी। इसका इलाज भी चल रहा था। इधर, गायत्रीनगर के सागर (30) पुत्र रामेश्वरलाल ने रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना का पता तब चला, जब उसकी बहन घर आई।
पॉजिटिव- किसी विशिष्ट कार्य को पूरा करने में आपकी मेहनत आज कामयाब होगी। समय में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। घर और समाज में भी आपके योगदान व काम की सराहना होगी। नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी की वजह स...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.