पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जिले में एक बार फिर सर्दी का पलटवार हुआ है। दाे दिन से रात के तापमान में गिरावट हाे रही है। एकबारगी रात का तापमान 9.4 डिग्री व दिन का तापमान 31 डिग्री तक पहुंच गया था, लेकिन एक बार फिर से गिरावट दर्ज हाेने लगी है। शनिवार काे अधिकतम 24 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहा।
एक दिन पहले शुक्रवार काे अधिकतम तापमान 24.7 व न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री दर्ज किया था। माैसम विभाग के डायरेक्टर राधेश्याम शर्मा ने बताया कि फिलहाल से पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त हो चुका है। आगामी पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा।
राज्य के उत्तरी भागों में अगले दो दिनों तक सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की भी संभावना है। साथ ही न्यूनतम तापमान में अगले 48 घंटों में एक बार पुन दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है।
पॉजिटिव- आज जीवन में कोई अप्रत्याशित बदलाव आएगा। उसे स्वीकारना आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। परिवार से संबंधित किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श में आपकी सलाह को विशेष सहमति दी जाएगी। नेगेटिव-...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.