पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कृषि कानूनाें के खिलाफ किसानाें के देशव्यापी आंदाेलन का असर बीकानेर डिवीजन की ट्रेनों पर भी पड़ा। डिवीजन की चार एक्सप्रेस ट्रेन तीन से पांच घंटे देरी से पहुंची। एक ट्रेन कैंसिल करनी पड़ी। अलग-अलग जगह राेकने से 13 मालगाड़ियां 55 से 60 घंटे तक प्रभावित हुई। डीसीएम सीमा बिश्नाेई ने बताया कि बीकानेर से सुबह सराय राेहिल्ला के लिए साढ़े नाै बजे रवाना हुई ट्रेन काे दाेपहर 12 बजे रतनगढ़ में राेका गया, जाे करीब चार बजे रवाना हुई। ऐसे ही सराय राेहिल्ला से आने वाली ट्रेन दाेपहर 12.15 से शाम चार बजे तक सादुलपुर में राेकी गई, जिससे वह करीब तीन घंटे देरी से बीकानेर पहुंची। दिल्ली-जाेधपुर एक्सप्रेस काे रतनगढ़ में दाेपहर साढ़े 12 से शाम चार बजे तक साढ़े तीन घंटे राेका गया। सिकंदराबाद ट्रेन दाेपहर 1.15 बजे बीकानेर आई, जिसे करीब चार बजे हिसार के लिए रवाना किया गया। वहीं, श्रीगंगानगर से रेवाड़ी के लिए चलने वाली ट्रेन काे रद्द करना पड़ा। उधर, संयुक्त किसान मोर्चा ने गुरुवार काे 12 से शाम चार बजे तक बीकानेर जंक्शन पर सांकेतिक रूप से रेल रोककर प्रदर्शन किया।
केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, रैली निकाली। संयुक्त किसान मोर्चा के रामनिवास कूकणा, छात्रसंघ अध्यक्ष कृष्ण कुमार गोदारा, प्रभु मूंड, दिनेश कस्वां, गौरीशंकर आदि मौजूद रहे। श्रीडूंगरगढ़ में किसानों ने आउटर पर खड़ी मालगाड़ी तीन घंटे तक रोके रखी। जीआरपी जवानों ने समझाइश का प्रयास किया, लेकिन 4 बजे बाद ही किसानों ने पटरी छोड़ी।
किसानों आंदोलन के समर्थन में कोलायत तक कांग्रेस की पदयात्रा कल
किसानों के समर्थन में कांग्रेस अब आंदोलन तेज करेगी। ऑल इंडिया और प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्षों को आंदोलन की रूपरेखा तय करने के निर्देश दिए हैं। देहात कांग्रेस इसी क्रम में शनिवार को सुबह 10 बजे सांखला फाटक से कोलायत तक 10 किलोमीटर की पैदल यात्रा निकालेगी।
पदयात्रा में कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष व बीकानेर संभाग प्रभारी नसीम अख्तर इंसाफ, जिला प्रभारी राकेश पारीक, उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, खाजूवाला विधायक गोविंदराम मेघवाल, जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, लोकसभा प्रत्याशी रहे मदन गोपाल मेघवाल, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत समेत तमाम नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
देहात अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत ने बताया कि पदयात्रा के कोलायत पहुंचने पर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद सभा का आयोजन होगा। इस यात्रा में सभी ब्लॉक अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष, प्रधान, जिला प्रमुख आदि को शामिल होना है।
पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कोई उपलब्धि ला रहा है, उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी होकर काम करना है। कुछ ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा। ने...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.