मई में बीकानेर प्रचंड गर्मी के सारे रिकार्ड तोड़ता जा रहा है। लगातार चौथे दिन बीकानेर में तापमान 47 पार रहा। शनिवार को 48 डिग्री पार निकल गया। बीकानेर प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म रहा। धौलपुर 48.5 डिग्री के साथ पहले नंबर पर रहा। पहले और तीसरे में .3 डिग्री का ही अंतर रहा। दूसरे स्थान पर संभाग का श्रीगंगानगर जिला रहा। श्रीगंगानगर का पारा 48.3 डिग्री रहा।
बीकानेर में गर्मी परवान पर है। रात को भी हीटवेव चलती रही। ज्यादातर वाहन सवार रात को भी चहेरा ढके नजर आए। बीकानेर में सामान्य दिनों की तुलना में तापमान 6 डिग्री अधिक चल रहा है। पारा 42 डिग्री के करीब होना चाहिए जो 50 की ओर भाग रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ ही ठंडे तासीर वाली चीजों की डिमांड बढ़ने लगी है।
सुबह अब छाछ, राबड़ी, नींबू शिकंजी और शर्बत का हर समय इस्तेमाल करने लगे हैं। दिन का तरह रात का तापमान भी ढाई डिग्री से अधिक चल रहा है। अब तो शहर के लोगों को न तो दिन में चैन मिल पा रहा है और न ही रात को आराम। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिन का तापमान 48.2 डिग्री रहा।
आगे क्या : SUNडे भी उबलेगा
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को भी तापमान राहत देने वाला नहीं है। सोमवार को आंधी चलने के संकेत हैं, तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.