पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बीकानेर में इन दिनों सर्दी के मौसम में गर्मी का अहसास होने लगा है। दरअसल, अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ रहा है। बुधवार को बीकानेर में न्यूनतम पारा 12.3 डिग्री सेल्सियस था तो अधिकतम 22.3 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। ऐसे में सर्दी के तेवर कम हो रहे हैं। दिन का कोहरा भी गायब हो गया है।
जिले में पिछले तीन दिन से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। मंगलवार को बीकानेर में अधिकतम तापमान 21.6 और न्यूनतम पारा 9.4 डिग्री सेल्सियस था। वहीं सोमवार को अधिकतम 22.3 और न्यूनतम 13.4 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा था। तापमान में वृद्धि के साथ ही कोहरे से भी निजात मिल गई है। पिछले तीन दिन से कोहरा नहीं है, हालांकि हल्की धुंध के कारण मौसम थोड़ा ठंडा रहता है। धूप में तल्खी धीरे धीरे बढ़ रही है।
संभाग के चूरू और श्रीगंगानगर में भी डबल डिजिट में ही पारा चल रहा है। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस है तो न्यूनतम 12.1 डिग्री सेल्सियस है। वहीं चूरू में 18.4 अधिकतम और 12 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारा है। चूरू में पिछले सप्ताह तापमान माइनस 1.5 डिग्री तक पहुंच गया था।
22.3 13.4
21.6 9.4
पॉजिटिव- किसी भी लक्ष्य को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम रहेंगे। तथा ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण दिन व्यतीत होगा। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.