पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शहर के 80 वार्डाें में विकास कार्य के लिए टेंडर जारी करने की मांग काे लेकर शहर भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. भगवान सिंह मेड़तिया ने शुक्रवार काे नगर निगम आयुक्त से मुलाकात की। मेड़तिया ने कहा कि बोर्ड ने निर्णय लिया था कि हर साल प्रत्येक वार्ड में 40 लाख के कार्य करवाए जाएंगे। एक साल से अधिक समय गुजरने के बाद भी अभी तक 20 लाख के कार्याें के टेंडर ही हो सके हैं।
प्रत्येक वार्ड में लगभग 27 लाख के निर्माण कार्य के टेंडर भी बाकी हैं। पार्षद कमल कंवर ने कहा कि आयुक्त कांग्रेस सरकार के इशारे पर सिर्फ कांग्रेस के वार्डाें में ही निविदाएं लगा रहे हैं। महापौर की प्रोसीडिंग के अनुसार यदि आयुक्त प्रत्येक वार्ड में 40 लाख के विकास कार्य के टेंडर नहीं लगाएंगे तो सोमवार से आंदोलन करेंगे। आयुक्त ने जल्द ही सभी वार्डाें के लिए टेंडर जारी करने का आश्वासन दिया है।
पॉजिटिव- कहीं इन्वेस्टमेंट करने के लिए समय उत्तम है, लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन अवश्य लें। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। किसी नजदीकी संबंधी द्वारा शुभ ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.