पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बीएसएफ बीकानेर सेक्टर मुख्यालय में जवानों ने अभ्यास के लिए फायरिंग रेंज बनाई है। महानिदेशक राकेश अस्थाना ने पहला निशाना साधकर सोमवार को उसका उद्घाटन किया। चार माह के अंतराल में डीजी का यह दूसरा बीकानेर दौरा है।
अस्थाना तीन दिवसीय राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्र के दौरे पर सोमवार सुबह हेलीकॉप्टर से बीकानेर पहुंचे। सेक्टर मुख्यालय पर सलामी देने के बाद उन्हें फायरिंग रेंज ले जाया गया। इस फायरिंग रेंज को जवानों ने खुद अपने अभ्यास के लिए तैयार किया है। महानिदेशक ने रेंज का उद्घाटन करने के साथ ही पिस्टल और गन से निशाने साधकर अभ्यास भी किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि बल का निशाना अचूक होना चाहिए। इसके लिए निरंतर अभ्यास जरूरी होता है। उसके बाद उन्होंने अधिकारियों की मीटिंग लेकर बॉर्डर की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। बीकानेर सेक्टर डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ से पूरा फीडबैक लिया। आईजी आयुष्मणि त्रिपाठी, प्रिंसिपल स्टाफ ऑफिसर मदन सिंह राठौड़, डीआईजी (जी) मधुकर भी इस दौरान मौजूद रहे।
बावा अध्यक्ष अनु अस्थाना भी डीजी के साथ आई थीं। उन्होंने बावा प्रतिनिधियों की बैठक लेकर बीएसएफ परिवार के लिए चलाई जा रही वैलफेयर एक्टिविटी पर चर्चा की तथा अग्रिम सीमा चौकी पर महिला प्रहरियों के लिए बनाई बैरेक तथा प्रहरी कल्याण के लिए बावा संगीनी शॉप का भी उद्धाटन किया। सीमा प्रहरियों के परिवारों से बातचीत की। बावा की बीकानेर अध्यक्ष अम्बिका राठौड़ ने उन्हें सेक्टर में संचालित बावा की गतिविधियों की जानकारी दी।
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.