जापानी गर्ल का राधा-कृष्ण प्रेम, ऊंट पर उकेरी आर्ट:कैमल फेस्टिवल के लिए सजाया ऊंट, बोली- पसंद है बाजरे की रोटी और गुड़

बीकानेर5 महीने पहलेलेखक: अनुराग हर्ष
  • कॉपी लिंक

बीकानेर के पास बना नाल गांव। यहां इन दिनों एक जापानी लड़की को देख लोग हैरान हो रहे हैं। पिछले एक महीने से टोक्यो (जापान) की ये लड़की दिनभर गांव में ऊंटों के बीच रह रही है। राधा-कृष्ण से इतना प्रेम है कि कैमल फेस्टिवल के लिए अपने ऊंट को सजाते हुए उनकी ही आर्ट को उकेरा है।

एक महीने से यहीं के गांव में रहते हुए ही मैगुमी उर्फ मेगी (28) राजस्थानी फूड का भी आनंद ले रही हैं। उन्हें बाजरे की रोटी और गुड के साथ लंच करना काफी पसंद है। यहां के कल्चर में ऐसे रंग गई हैं जैसे यहां सालों से रह रही हों। दैनिक भास्कर भी मैगुमी से अपने इस जुनून के बारे में बात की, साथ ही कैमल फेस्टिवल को लेकर क्या खास तैयारी है यह भी जाना।

मैगुमी बीकानेर एयरफोर्स स्टेशन के पास रह रही हैं। जो अपने सहयोगियों के साथ ऊंट का 'हेयर कट' कर रही हैं। ये कोई सामान्य हेयर कट नहीं है। हेयर कट से ऊंट के शरीर पर तरह-तरह की आर्ट बनाती है। ये आर्ट इसलिए खास है, क्योंकि मैगुमी भारतीय परंपराओं से जुड़े चित्र ऊंट पर बनाती हैं।

मैगुमी ने ऊंट की गर्दन पर कृष्ण और राधा के प्रेम की आर्ट बनाई।
मैगुमी ने ऊंट की गर्दन पर कृष्ण और राधा के प्रेम की आर्ट बनाई।

मैगुमी ने बताया कि वह कृष्ण और राधा के प्रेम से काफी प्रेरित हैं। यही वजह है कि इस बार ऊंट को उन्होंने इसी थीम पर सजाया है। कुछ हिस्सों में राजस्थानी वेषभूषा में सजी-धजी महिलाएं। साथ ही 'पधारो म्हारे बीकाणा' भी लिखा है। अपने इस शौक को पूरा करने के लिए मैगुमी ऊंट मालिक को 500 रुपए रोज देती हैं। मैगुमी का सजाया ऊंट अब देशी और विदेशी पर्यटकों को वर्ल्ड फेमस कैमल फेस्टिवल में 13 जनवरी से रिझाता नजर आएगा।

मैगुमी ने ऊंट को बीकानेर कैमल फेस्टिवल के लिए किया तैयार।
मैगुमी ने ऊंट को बीकानेर कैमल फेस्टिवल के लिए किया तैयार।
खेत में सोगरे तोड़ते हुए मैगुमी। भास्कर से बातचीत में बताया कि राजस्थानी ट्रेडीशनल फूड उन्हें काफी पसंद है।
खेत में सोगरे तोड़ते हुए मैगुमी। भास्कर से बातचीत में बताया कि राजस्थानी ट्रेडीशनल फूड उन्हें काफी पसंद है।

10 साल से इंडिया घूमने आ रहीं इंडिया

मैगुमी करीब दस साल पहले भारत घूमने आई थीं। इस दौरान बीकानेर यात्रा में कैमल फेस्टिवल देखा था। पहली बार ऊंट और उनकी बॉडी पर बनी कलाकारी देखकर मैगुमी इतनी रोमांचित हुई कि इसके बाद हर कैमल फेस्टिवल देखने के लिए आने लगीं। कोरोना के चलते तीन साल से ना कैमल फेस्टिवल हुआ और न मैगुमी भारत आईं, लेकिन इस बार जैसे ही उन्हें कैमल फेस्टिवल की जानकारी मिली, वो फिर बीकानेर आ पहुंचीं।

जापान की रहने वाली मैगुमी ऊंट पर राजस्थानी कल्चर की आर्ट तैयार की।
जापान की रहने वाली मैगुमी ऊंट पर राजस्थानी कल्चर की आर्ट तैयार की।

खुद ही सीखी ये अनूठी आर्ट

मैगुमी कहती है कि वह आर्ट की शौकीन हैं। जब ऊंटों की बॉडी पर हेयर कटिंग से बनी आर्ट देखी तो ऐसा करने का ठान लिया। आमतौर पर कैमल फेस्टिवल से कुछ दिन पहले आने वाली मैगुमी इस बार एक महीने पहले ही पहुंच गईं। अपने दोस्त संजय इणखियां को फोन करके एक ऊंट की व्यवस्था करने के लिए बोल दिया। नाल गांव में संजय ने उनके लिए ऊंट की व्यवस्था की। अब मैगुमी और उनके दो साथी यहीं पर रहते हैं। मैगुमी दिनभर ऊंट पर कतरन करके कई तरह की आर्ट बनाती हैं। दो लोग मैगुमी की इस आर्ट की वीडियोग्राफी करते हैं। खास बात ये है कि मैगुमी को ये कला किसी ने सिखाई नहीं है, बल्कि अन्य कलाकारों को देखकर ही सीख लिया। अब वो इस कला में माहिर हो चुकी हैं।

मैगुमी गांव की महिलाओं के साथ रहकर राजस्थानी कल्चर को भी सीख रही हैं।
मैगुमी गांव की महिलाओं के साथ रहकर राजस्थानी कल्चर को भी सीख रही हैं।

चार दिन पहले तैयार है ऊंट

कैमल फेस्टिवल 13 जनवरी से शुरू होगा, लेकिन मैगुमी ने ऊंट को चार दिन पहले ही तैयार कर लिया है। उसने ऊंट के एक तरफ राजस्थानी युवती को नृत्य करते हुए दिखाया है। दूसरी तरफ कृष्ण और राधा को दिखाया है। ऊंट की कूबड़ पर भी राजस्थानी लोक कला को उकेरा है। इतना ही नहीं एक पैर पर 'कैमल फेस्टिवल' लिखा है। दूसरी तरफ 'म्हारो प्यारो बीकाणो' भी लिखा है।

ऊंट को तैयार करने के लिए मैगुमी एक महीने से गांव में ही रह रही हैं।
ऊंट को तैयार करने के लिए मैगुमी एक महीने से गांव में ही रह रही हैं।

राजस्थानी भोजन की दिवानी

मैगुमी बीकानेर में ऊंट उत्सव के साथ राजस्थानी भोजन की दिवानी हैं। वह बताती हैं कि बाजरी की रोटी, सरसों का साग और गुड़ उनकी पसंद बन गए हैं। यहां तक कि उसे अब गुलगुले भी बहुत पसंद है। पिछले एक महीने से नाल गांव में रहते हुए वह ग्रामीण भोजन ही कर रही हैं।

ये भी पढ़ें

फुटपाथ पर सोया, जेल का खाना खाया, अब अंतरराष्ट्रीय कमेंटेटर:स्टेडियम में बम ब्लास्ट फिर भी नहीं डरे, 85 मैचों में कमेंट्री; बकरियां तक चराईं

गांव में बकरियां चराने वाला क्या इंग्लिश में कमेंट्री कर सकता था? अपने सपने को पूरा करने के लिए जमीन पर सोया, रुपए ज्यादा खर्च नहीं हो इसलिए जेल का खाना खाया। स्टेडियम में प्रैक्टिस से रोक दिया गया, लेकिन इसके बाद भी हार नहीं मानी। अब उसकी आवाज पूरी दुनिया सुन रही है। (पूरी खबर पढ़ें)