भारत जोड़ो यात्रा में बीकानेर भी:राहुल गांधी से आगे चल रहे हैं बीकानेर के कांग्रेसी कार्यकर्ता, रमेश जयराम के साथ पैदल चले रामेश्वर डूडी

बीकानेर6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
भारत जोड़ाे यात्रा के लिए राजस्थान कार्यकर्ताओं के लिए बने टैंट में पहुंचे बीकानेर के पदयात्री। - Dainik Bhaskar
भारत जोड़ाे यात्रा के लिए राजस्थान कार्यकर्ताओं के लिए बने टैंट में पहुंचे बीकानेर के पदयात्री।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बीकानेर तो नहीं आ रही है लेकिन बीकानेर के कांग्रेसी कार्यकर्ता इसमें शामिल हो गए हैं। दरअसल, बीकानेर से बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ता सोमवार सुबह से राहुल गांधी से आगे इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। बीकानेर के वरिष्ठ नेता रामेश्वर डूडी यात्रा का संयोजन कर रहे रमेश जयराम के साथ सबसे आगे नजर आए।

कांग्रेस कार्यकर्ता यात्रा शुरू होने से एक दिन पहले ही पहुंच गए थे। यहां कैंप में इन कार्यकर्ताओं ने रात गुजारी और सुबह सवेरे अपने केंप से सड़क पर पैदल चल पड़े। यात्रा प्रबंधन कर रहे नेताओं ने बीकानेर के कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी से आगे चलने के निर्देश दिए हैं। ये कार्यकर्ता राहुल गांधी के राजस्थान के सफर में साथ रहेंगे। प्रदेश यात्रियों में प्रदेश कांग्रेस सचिव जिया उर रहमान आरिफ, प्रदेश कांग्रेस सचिव गजेंद्र सिंह सांखला यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र बिस्सा, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेंद्र मुंड, आईटी सेल प्रदेश समन्वयक विक्रम स्वामी, सेवादल प्रदेश संघठक विमल भाटी, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव उमा सुथार, जिला कांग्रेस महासचिव सुभाष स्वामी,पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बिसनाराम सियाग, शहर कांग्रेस प्रवक्ता नितिन वत्सस, तोलाराम भादू, जितेंद्र कस्वां,विकास चौधरी, बाबूलाल स्वामी,आनंद जैन, हरिराम बाना प्रदेश यात्रियों के रूप में शामिल हुए हैं।

इनके अलावा भी कई वरिष्ठ नेता यात्रा में शामिल होंगे। बीकानेर से केबिनेट मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, गोविन्द राम मेघवाल, राज्य मंत्री भंवर सिंह भाटी, वरिष्ठ नेता रामेश्वर डूडी सहित सभी बोर्ड व निगमों के पदाधिकारी भी इस यात्रा में अलग अलग जगह शामिल होंगे। दरअसल, बीकानेर से गए कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिकारियों को राजस्थान के कार्यकर्ताओं के टैंट में स्थान दिया गया है जबकि राजस्थान के मंत्रियों को राहुल गांधी के साथ कंटेनर में रहने की सुविधा दी गई है।