पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ 40 किसान संगठनों के शीर्ष नेतृत्व संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर गुरुवार को 12 बजे से 4 बजे के बीच लूणकरणसर में रेल का चक्का जाम शांतिपूर्ण सफल रहा। चार घंटे के दौरान लूणकरणसर स्टेशन पर कोई भी यात्री या मालगाड़ी भी नहीं आई। इस दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम आरपीएफ के एएसआई सुनील कुमार चौधरी जाब्ते के साथ तैनात रहे। किसानों ने स्टेशन पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।
गजनेर में भी किया प्रदर्शन
संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर गजनेर में अक्कासर के पूर्व सरपंच प्रभुदयाल गोदारा के नेतृत्व में किसानों ने गजनेर रेलवे स्टेशन के पास पटरियों पर प्रदर्शन किया। किसानों ने दोपहर बारह बजे से चार बजे तक विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.