पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने बुधवार को अपनी टीम का ऐलान कर दिया। इस टीम में बीकानेर के चार नेताओं को जगह मिली। इसमें एक प्रदेश उपाध्यक्ष और तीन सचिव बनाए गए। खाजूवाला के विधायक गोविंद राम मेघवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाकर उनका कद बढ़ाया गया है। पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल और पूर्व प्रदेश महासचिव मंगलाराम गोदारा को टीम में जगह नहीं मिली।
निवर्तमान प्रदेश सचिव जियाउर रहमान आरिफ को टीम में वापस उसी पद पर जगह दी गई। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र मूंड को प्रदेश सचिव बनाकर ग्रामीण क्षेत्र को साधा गया है। मूंड लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र से आते हैं। संभाग प्रवक्ता के तौर पर जिम्मेदारी निभा रहे गजेंद्र सिंह सांखला को अब प्रदेश में सचिव का जिम्मा सौंपा गया है।
कयास लगाए जा रहे थे कि डोटासरा की टीम में मंगलाराम और वीरेंद्र बेनीवाल में से किसी एक को जगह इसलिए मिल सकती है, क्योंकि दोनों विधानसभा चुनाव हारे हुए हैं। गोविंद मेघवाल वर्तमान में विधायक हैं, लेकिन उनका नाम प्रदेश टीम में सबसे ऊपर होने से लोग चौंक गए।
टीम में वीरेंद्र-मंगलाराम का नाम नहीं
श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी नेताओं में गिने जाते हैं। डोटासरा से भी उनके नजदीकी संबंध हैं। बावजूद उसके उनको टीम में न लिए जाने के अब अलग कारण गिनाए जा रहे हैं। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि राजनीतिक नियुक्तियों में मंगलाराम या वीरेंद्र बेनीवाल में किसी एक को जगह मिल सकती है। आने वाले समय में कांग्रेस को नया देहात अध्यक्ष भी तय करना है तो शायद इन दोनों में से किसी एक को यह जिम्मेवारी दी जा सकती है।
यू समझें राजनीतिक मायने
गोविंद मेघवाल उपाध्यक्ष क्यों
गोविंद मेघवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाकर प्रदेश नेतृत्व ने एक साथ तीन निशाने लगाए हैं। उनको प्रदेश उपाध्यक्ष बनाकर मंत्रिमंडल में आने के रास्ते कमजोर कर दिए हैं। कांग्रेस के दलित चेहरा रहे मास्टर भंवर लाल मेघवाल के निधन के बाद प्रदेश नेतृत्व अब गोविंद मेघवाल को अपना नया दलित चेहरा बनाना चाहता है। इसीलिए उनको प्रदेश में जगह दी गई है। क्योंकि भाजपा ने बीकानेर से अर्जुन राम मेघवाल के रूप में प्रदेश को दलित चेहरा दिया तो अब कांग्रेस भी मेघवाल के घर से ही अपना चेहरा खड़ा करना चाहती है। रामेश्वर डूडी को नियंत्रित करने के लिए भी प्रदेश नेतृत्व गोविंद मेघवाल को मजबूत कर रहा है।
सचिव बने गजेंद्र सिंह सांखला
संभाग के प्रवक्ता के तौर उनकी प्रदेश में अच्छी पकड़ है। भाषा, शैली और संयम ने उनका ध्यान प्रदेश नेतृत्व को आकर्षित किया है। इसलिए उनको पदोन्नत किया गया है।
राजेंद्र मूंड का सचिव पद बरकरार
यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, प्रदेश यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष और देहात जिले के उपाध्यक्ष के साथ जिला परिषद सदस्य का चुनाव भी जीत चुके हैं। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव के समय वे पंजाब के प्रभारी भी रहे और प्रदेश से राष्ट्रीय स्तर के नेताओं से संपर्क बनाए। इसलिए उनको अब प्रदेश में जगह मिली।
फिर सचिव पद मिला जियाउर रहमान आरिफ को
बीते दिनों दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन से मिलने वालों में रामेश्वर डूडी, गोविंद मेघवाल के बाद जियाउर रहमान आरिफ का भी नाम शामिल है। तब से प्रदेश नेतृत्व में उनको टीम में जगह देने का मानस बना लिया था। ये उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल मोहम्मद उस्मान आरिफ के पोते हैं।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.