पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
एक सप्ताह पहले तापमान बढ़ने के बाद से अब तक ठहरा हुआ है, लेकिन इसके अब वापस बढ़ने के आसार बनने लगे हैं। मौसम विभाग की मानें, तो फरवरी के अंत तक दिन और रात के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है। दिन का तापमान 35 और रात का पारा 17 डिग्री के पार हो सकता है। सोमवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग का कहना है कि बीकानेर का तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा चल रहा है। फरवरी बीतने के साथ ही तापमान बढ़ता जा रहा है। दिन में पंखे चलाने की जरूरत महसूस होने लगी। गर्म कपड़ों से लोगों ने पूरी तरह छुटकारा पा लिया। अब सुबह-शाम भी लोग गर्म कपड़ों का उपयोग नहीं करते। इस वजह से बाजार से गर्म कपड़े गायब हो गए।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.