पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जम्मू-कश्मीर बॉर्डर पर BSF ने पिछले दिनों एंटी टनलिंग ऑपरेशन चलाकर ऐसी कई सुरंगें खोजीं, जो आतंकियों ने घुसपैठ करने के लिए बनाई थीं। इस अभियान में कई आतंकियों को भी मार गिराया था। ऐसे ही पश्चिमी राजस्थान में पाकिस्तान से लगी बीकानेर, श्रीगंगानगर और बाड़मेर की सीमा पर भी BSF हाई अलर्ट मोड पर है।
सीमा की सुरक्षा के जुड़े पहलुओं और बॉर्डर टूरिज्म से मुद्दों पर भास्कर ने सोमवार को बीकानेर आए BSF के DG राकेश अस्थाना से खास बातचीत की। इस चर्चा के प्रमुख अंश...
कश्मीर में BSF का एंटी टनलिंग अभियान कितना सफल रहा?
हमने लोकेशन्स को ट्रेस किया, जहां से घुसैपठ की ज्यादा आशंका रहती है, वहां 24 घंटे कड़ी चौकसी बरती जा रही है। पिछले अभियान में कई आतंकी मारे भी हैं।
पाकिस्तान नार्को टेररिज्म से घुसपैठ की कोशिश तो नहीं कर रहा?
जम्मू-कश्मीर में चौकसी ज्यादा होने के कारण आतंकी गतिविधियां राजस्थान की पश्चिमी सीमा पर शिफ्ट होने के संकेत मिले हैं। इसका इंटेलिजेंस इनपुट भी है। बाड़मेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर सीमा पर ज्यादा फोकस है।
वॉट्सएप ग्रुप्स में युवाओं को जोड़ रहे हैं, इसे कैसे रोकेंगे?
बॉर्डर एरिया के लोगों में असुरक्षा की भावना विकसित न हो, इसके लिए BSF स्तर पर कई गतिविधियां भी चलाई जा रही हैं।
बॉर्डर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए क्या किया जा रहा है?
बीकानेर के सांचू और जैसलमेर में तनौट को डेवलप किया जा रहा है। इन दोनों स्थानों पर BSF म्यूजियम और वीवर गैलरी बनाई जाएगी।
महिला बटालियन कैसा काम कर रही हैं। नई भर्ती कब होगी?
महिलाएं बल में बहुत अच्छे से ड्यूटी निभा रही हैं। वे पेट्रोलिंग में जाती हैं। हथियार भी चलाती हैं। हार्ड ड्यूटी भी देती हैं। BSF में 2021 और 2022 में भर्तियां होंगी।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों के प्रति ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी आ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.