पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शहर में आवारा पशुओं की बड़ी समस्या को लेकर प्रशासन गंभीर हो गया है। कलेक्टर नमित मेहता ने रोज 100 पशु पकड़ने की हिदायत दी है, लेकिन निगम छह दिन में 150 पशु ही पकड़ पाया है। सवाल यह है कि 25 हजार पशु कब तक पकड़े जाएंगे? बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए टेंडर प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने की कवायद की जा रही है।
निगम आयुक्त एएच गौरी ने मंगलवार को अधिकारियों की मीटिंग बुलाकर ज्यादा से ज्यादा पशु पकड़ने के तरीके पर मंथन किया। टेंडर बिना यह संभव नहीं है। क्योंकि निगम के संसाधन सीमित हैं। फिलहाल निगम के दो पिंजरे और दस सफाई कर्मचारी बेसहारा पशुओं को पकड़ रहे हैं।
हर दिन औसत 25 पशु पकड़े जा रहे हैं। टेंडर होने के बाद ठेकेदार ज्यादा पिंजरे और श्रमिक लगाकर एक दिन में 100 पशु पकड़ने का टारगेट पूरा कर सकता है। टेंडर होने तक अभियान तेज करने के साथ अवैध डेयरी संचालकों से जुर्माना वसूलने की कार्रवाई का फैसला किया।
हरा चारा जब्त किया, अतिक्रमण हटाए
निगम के दल ने मंगलवार को मेडिकल कॉलेज ग्राउंड के पास से हरा चारा जब्त कर वहां सफाई कराई। गंगाशहर में भी हरा चारा जब्त करने के साथ ही अतिक्रमण भी हटाए गए हैं। वहां रखे थड़ी गाड़े जब्त कर लिए गए हैं।
पॉजिटिव- आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता अनुसार काम करें। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का काम संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों की करियर संबंधी किसी समस्...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.