बूंदी महोत्सव 11 नवंबर से:लोगों से साफा और पारंपरिक परिधान पहनकर शिरकत करने की अपील

बूंदी7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी महोत्सव में 11 नवंबर को 'साफा एवं पारंपरिक परिधान दिवस' आयोजित होगा। - Dainik Bhaskar
बूंदी महोत्सव में 11 नवंबर को 'साफा एवं पारंपरिक परिधान दिवस' आयोजित होगा।

बूंदी महोत्सव में 11 नवंबर को 'साफा एवं पारंपरिक परिधान दिवस' आयोजित होगा। कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर लोगों से उस दिन साफा और पारंपरिक परिधान पहनने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के साथ ही सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान और आमजन को भी इसमें भागीदारी निभानी चाहिए।

बूंदी महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने एक आदेश जारी करके सभी लोगों से पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होने की अपील की है। कलेक्टर ने बताया कि इस बार बूंदी महोत्सव के दौरान निकाली जाने वाली शोभायात्रा विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेगी। शोभायात्रा का शहर भर में भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके लिए शोभायात्रा समिति की ओर से विशेष तैयारियां की जा रही हैं। सजे-धजे शोभायात्रा मार्ग में शोभायात्रा का बेहद भव्य तरीके से स्वागत किया जाएगा।

महोत्सव के तहत आमजन की अधिकाधिक भागीदारी के साथ निकाली जाने वाली शोभायात्रा के मार्ग का स्वरूप भी बेहद आकर्षक होगा। शोभायात्रा मार्ग की आर्कषण सजावट होगी। नागर-सागर कुण्ड से कोटा रोड़ पर तोरणद्वार लगाए जाएंगे। इसके अलावा शोभायात्रा मार्ग में अशोक के पत्तों की बांदरवाल की सजावट के साथ ही मार्ग पर रंग-बिरंगे झंडे बैनर आदि लगाए जाएंगे।

पारम्परिक वेषभूषा में हर वर्ग करेगा शिरकत
महोत्सव के शुभारंभ पर गणेश पूजन तथा शोभायात्रा में शहर के जन प्रतिनिधियों, व्यापारियों, विभिन्न समाज सेवी सस्थाओं, संघों और नागरिकों से पारम्परिक वेशभूषा में शिरकत करेंगे। शोभायात्रा में शामिल होने वालों से रंग-बिरंगी साफे पहनने आह्वान किया गया। बैठक में उपखण्ड अधिकारी सोहनलाल, खेल अधिकारी वाईबी सिंह, सहायक पर्यटक अधिकारी प्रेमशंकर सैनी, व्यापार महासंघ अध्यक्ष निरंजन जिंदल, उषा शर्मा, केसी वर्मा, पुरुषोतम पारीक, अशोक शर्मा, नितेश शर्मा, राजकुमार दाधीच, भूपेन्द्र योगी, ध्रुव व्यास आदि मौजूद रहे।