चोरों ने चतरगंज में महिला का गला दबाकर जेवर लूटे:6 घरों के तोड़े ताले, लाखों रुपयों की ज्वेलरी चोरी

बूंदी7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी के हिंडोली थाना क्षेत्र में शनिवार रात चतरगंज और बड़ानया गांव में चोरों ने जमकर तांडव मचाया। - Dainik Bhaskar
बूंदी के हिंडोली थाना क्षेत्र में शनिवार रात चतरगंज और बड़ानया गांव में चोरों ने जमकर तांडव मचाया।

बूंदी के हिंडोली थाना क्षेत्र में शनिवार रात चतरगंज और बड़ानया गांव में चोरों ने जमकर तांडव मचाया। चोरों ने करीब 6 घरों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। चोरों ने दो घरों के ताले तोड़े लेकिन वहां से कोई सामान नहीं ले जा सके। वहीं चतरगंज में चोरों ने महिला का गला दबाकर गहने लूट लिए।

चतरगंज में चोर शांति बाई, सोहनी बाई, कमला बाई के मकान में घुसे। कमला बाई के जागने की आहट पर चोर उसकी छाती पर बैठकर गला दबाकर उंसके शरीर से गहने लूट लिए। जिसके बाद चोर शांति बाई और सोहनी बाई के घरों में घुसे और जेवर चोरी कर लिए। चोरों ने सरकारी स्कूल के ताले भी तोड़े, लेकिन वहां पर कोई सामान नहीं मिला। जिसके बाद चोरों ने सोहनीबाई को घायल कर सोने के टॉप्स छीन लिए। जिसके बाद चोरों ने बड़ानया गांव में रमेश सैनी के घर से करीब 50 हजार रुपए की एलईडी चोरी कर ली। इसके बाद चोरों ने अर्जुन लाल शर्मा के मकान के ताले तोड़े। घर वालों के जगे होने के कारण चोर वारदात को अंजाम नहीं दे पाए। जिसके बाद चोर सुरेश कुमावत के घर के पास से उसके क्रेन ड्राइवर की बाइक लेकर फरार हो गए। ग्रामीणों के पीछा करने पर चोर बड़ानयागांव हाईवे कट के पास बाइक छोड़कर फरार हो गए।

4 दिन में लगातार दूसरी बार चोरी
बड़ानया गांव के रमेश सैनी ने बताया कि 4 दिन पहले भी 26 अक्टूबर को चोर घुसे थे। जिसके सीसीटीवी फुटेज भी थे। पुलिस को भी रिपोर्ट दी थी। इसके बाद भी पुलिस चोरी की वारदातों को रोकने में नाकाम है। चोरों को पुलिस का बिल्कुल भी खौफ नहीं है।

पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग
भाजपा नेता सीपी गुजल, अशोक बैरागी, नितेश जैन, राहुल जैन, राजेश कुमावत, मनोज कुमावत, अशोक शर्मा, नरेश कुमावत ने बताया कि चोर गिरोह ने क्षेत्र में वारदातें कर डर का माहौल बनाया है। उन्होंने कहा कि चोर लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस चोरों को रोकने में नाकाम है। पुलिस को चेक प्वाइंट बनाकर होमगार्ड के जवानों की गस्त लगवाई जानी चाहिए।

डीएसपी ने लिया घटनास्थलों का निरीक्षण
डीएसपी सज्जन सिंह और थाना प्रभारी मुकेश मीणा ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक जानकारी जुटाई। इस दौरान पीड़ितों और ग्रामीणों ने आपबीती सुनाई। वहीं पूरे मामले पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौका का निरीक्षण किया गया है। मौके से आवश्यक तथ्य जुटाए जा रहे हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जाएगी।

कंटेंट- महेंद्र शर्मा