गर्ल्स कॉलेज में मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। प्राचार्य डाॅ. रूपनारायण सोनी ने छात्राओं काे लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखने और 18 वर्ष व उससे अधिक की छात्राओं-परिजनाें का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का आग्रह कर मतदान करने का संकल्प दिलवाया। हिन्दी विभागाध्यक्ष बीरमदेव ने दिवस मनाने का उद्देश्य बताया। मंच संचालन कर डाॅ. चंपा अग्रवाल ने मतदान का महत्व व देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में योगदान विषयक व्याख्यान दिया। स्वीप प्रभारी मनीलता पचानौत ने धन्यवाद दिया। बाद में छात्राओं ने जागरुकता रैली निकाली। पीजी कॉलेज में मतदाता दिवस पर संगोष्ठी की गई। नोडल प्रभारी डाॅ. संजय भल्ला-जिला प्रभारी डाॅ. राजेशकुमार चौहान ने बताया कि 25 जनवरी 1950 में भारत में आज ही के दिन चुनाव आयोग की स्थापना हुई थी। अध्यक्षता प्राचार्य डाॅ. एनके जेतवाल ने की। बोरदा मिडिल स्कूल में मतदाता दिवस पर शपथ दिलवाई। शालाप्रधान चंद्रप्रकाश शर्मा ने वोटर हेल्पलाइन की जानकारी दी। शिक्षक रित्विज सोनी, उमेश शृंगी, अनवार अहमद ने इस वर्ष की थीम के बारे में जानकारी दी। रामचंद्र, मनीष, मयंक, सलमा बानू, आशीष शामिल रहे। इंद्रगढ़ | चक्र के बालाजी मंदिर परिसर में नवमतदाता अभियान पर बैठक हुई। संभाग प्रभारी जितेंद्र गोठवाल, जिलाध्यक्ष छीतरलाल राणा, सवाई माधोपुर के चेयरमैन कमल मीणा, शहर मंडल अध्यक्ष निलेश तिवारी अतिथि रहे। अभियान संयोजक प्रेमप्रकाश सेन ने बैरवा बस्ती में जाकर नव मतदाता अभियान आरंभ किया। कार्यक्रम संयोजक-सहसंयोजक ज्योति साहू, वाइस चेयरमैन नारायणसिंह हाड़ा, पार्षद पारस जैन शामिल रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.