बड़ी सादड़ी नगर के पास स्थित गांव लिंकोडा में शनिवार से गांव के डांगी समाज द्वारा मंशापूर्ण महादेव शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा एवं 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भक्ति रस से परिपूर्ण संगीतमय आयोजन किया जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व विशाल कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें कलश यात्रा पूरे लिंकोडा गांव मैं घूम कर गांव में स्थित चारभुजा नाथ मंदिर प्रांगण लिंकोडा पहुंची।
कलश यात्रा में गोपाल सत्संग आश्रम के स्वामी सुदर्शनाचार्य पैदल पूरी कलश यात्रा में साथ चल रहे थे। कलश यात्रा में सबसे आगे डीजे साउंड के साथ ट्रैक्टर में श्रद्धालु ,व महिलाएं सिर पर कलश धारण किए हुए चल रही थी। उपस्थित महिला व पुरुष श्रद्धालु पूरी कलश यात्रा में भगवान के भजनों पर नृत्य कर रहे थे। कलश यात्रा में लगभग 1 हजार महिलाएं सिर पर कलश लिए हुए व दो हजार पुरुष कलश यात्रा में चल रहे थे। कलश यात्रा में बालक हाथ में ध्वजा लिए चल रहे थे।
गौरतलब है कि डांगी समाज से प्राप्त जानकारी के अनुसा गांव में नवनिर्मित मंशापूर्ण महादेव मंदिर का निर्माण किया गया। जहां पर गांव में आयोजित भागवत कथा के समापन पर 20 मई को मंशापूर्ण महादेव मंदिर में शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। और विशाल महा प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का वाचन गोपाल पुरुषोत्तम आश्रम के स्वामी सुदर्शनाचार्य द्वारा प्रत्येक दिन सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक गांव के चारभुजा नाथ मंदिर प्रांगण में किया जाएगा। प्रथम दिन कलश यात्रा के बाद कथा का प्रारंभ दोपहर 1:00 बजे हुआ।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.