कपासन में मंशा महादेव व्रत का उद्यापन शनिवार को किया गया। कस्बे के अलग-अलग शिवालयों में व्रत उद्यापन करने वालों की सुबह से ही भीड़ लगी रही। विधि विधान से पूजा अर्चना और कथा श्रवण कर चूरमे का भोग लगा उद्यापन किया गया।
इस अवर पर कस्बे के सोमेश्वर महादेव मंदिर, मामा महादेव, पीपलेश्वर महादेव ,ब्रह्माणी माता मन्दिर, कावडीया मंदिर, गोपालद्वारा आदि शिवालयों पर सुबह से ही उद्यापन करने वाली महिलाओं और दंपतियों की भिड़ लग गई। इन्होंने विधि विधान से धार्मिक अनुष्ठान, अभिषेक के साथ पूजा अर्चना कर व्रत का उद्यापन किया।
बता दें कि यह व्रत मनोकामनाएं पूर्ण करने के लिए श्रावण सुदी चौथ से कार्तिक सुदी चौथ तक सोलह सोमवार तक किया गया। इसके बाद आज इसका विधि विधान से उद्यापन हुआ। व्रत करने वालों ने सुपारी व कच्चे सूत से महादेव बनाकर सोलह सोमवार तक उसकी पूजा अर्चना की। इसके बाद आज उद्यापन में सवा सेर आटा, सवा सेर गुड़, सवा सेर घी का चूरमा बनाकर महादेव को भोग लगाया गया। इसके बाद चूरमे के चार हिस्से किये गए और नियमानुसार इसे वितरित किया गया। वही भक्तों ने चूरमे और दही से व्रत खोला गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.