कपासन में खेत पर सिंचाई करने के दौरान करंट लगने से किसान की मौत हो गई। बीती शाम मोटर चालू करते समय स्टार्टर से करंट लगने से वो अचेत हो गया।जिसे अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया ।आज बुधवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपा गया। मृतक खेतीबाड़ी का कार्य ही करता था।
हेड कांस्टेबल तंवर सिंह ने बताया कि गांव सुरपुर निवासी नारायण (42) पुत्र रतनलाल भील बीती शाम अपने खेत पर गेंहू की फसल में सिंचाई करने गया था। जहां मोटर चलाने के लिए स्टार्टर चलाने गया। स्टार्टर में फाल्ट होने से उसका का बटन दबाते ही उसे करंट लग गया। वो अचेत होकर कर नीचे गिर पड़ा। जिसे उसके परिजन कपासन अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर ने उसे चेक कर मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और रात में शव मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया।आज बुधवार सुबह 11 बजे मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया। शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
बताया गया कि नारायण लाल खेतीबाड़ी और मजदूरी का कार्य करता था। उसके चार बेटी व एक बेटी है। पूरा परिवार खेती और मजदूरी पर ही निर्भर हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.