निम्बाहेड़ा भैरव वाटिका में जारी भाजपा के तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश के वक्ताओं ने पार्टी की रीति नीति पर विस्तार से अपनी बात कही। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुधीर जैन ने बताया कि प्रथम दिवस में तीन सत्रों का आयोजन किया गया।
जिसमें 45 मिनट के प्रत्येक सत्र में दूसरे सत्र को पूर्व जिला संगठन प्रभारी दामोदर अग्रवाल ने संबोधित किया, जिसमें अध्यक्षता जिला संगठन प्रभारी हेमंत विजयवर्गीय ने की। इस दौरान दामोदर अग्रवाल ने "हमारा विचार परिवार" विषय पर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने राष्ट्रवाद और सामाजिक उत्थान को मजबूत करने के लिए विचार परिवार के वनवासी कल्याण परिषद, भारतीय मजदूर संघ, भारतीय किसान संघ, भारत विकास परिषद, विश्व हिंदू परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जैसे संगठनों के गठन की आवश्यकता और उनके विकास की यात्रा का विस्तृत वर्णन किया।
तीसरे सत्र के मुख्य वक्ता पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने केंद्र सरकार की विकास योजनाएं और राज्य की कांग्रेस सरकार की विफलता विषय पर मार्गदर्शन दिया और अध्यक्षता बड़ी सादड़ी विधायक ललित ओस्तवाल ने की।
कृपलानी ने केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और राज्य की कांग्रेस सरकार के कुशासन और दमनकारी और तुष्टिकरण की नीतियों के विरुद्ध आवाज बुलंद कर भाजपा को पुनः सत्ता में लाने का संकल्प लेकर जाने की बात की।
शिक्षा के क्षेत्र के साथ महिलाओं, किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं ने एक नए भारत के विकास का मार्ग प्रशस्त किया है।
अगले सत्र में मावली विधायक धर्म नारायण जोशी ने "भारत की मुख्य विचारधारा, हमारी विचारधारा" विषय पर मार्गदर्शन दिया। इस सत्र की अध्यक्षता चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने की।
विधायक जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भारत की पार्टी है, जो सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को विकसित करने के लिए वर्षों पुरानी मैकाले की शिक्षा पद्धति को ठीक करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस सत्र की अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मिट्ठूलाल जाट ने की।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.