श्री गंगेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होगी जन आक्रोश यात्रा:रूट मैप के बारे में दी जानकारी, चौपालों का होगा आयोजन

निंबाहेड़ा6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

कांग्रेस सरकार के चार साल के जंगलराज, भ्रष्टाचार एवं कुशासन के शासन को आमजन तक पहुंचाने के साथ ही केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं से आमजन को अवगत कराने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा राजस्थान में जन आक्रोश यात्रा निकाली जा रही है।

इस यात्रा का निंबाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र में 4 दिसंबर, रविवार को बंबोरी स्थित श्री गंगेश्वर महादेव मंदिर से विधिवत पूजा अर्चना के बाद शुभारंभ होगा। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी, सांसद सीपी जोशी, भाजपा के चित्तौडगढ़ जिला प्रभारी हेमंत विजयवर्गीय, जन आक्रोश यात्रा के चित्तौडगढ़ जिला प्रभारी युधिष्ठिर कुमावत, यात्रा के विधानसभा प्रभारी एवं पूर्व मंत्री भवानी जोशी, चित्तौडगढ़ जिला अध्यक्ष गौतम दक, प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत, जिला प्रमुख सुरेश धाकड़, निम्बाहेड़ा विधानसभा के जन आक्रोश यात्रा संयोजक एवं पूर्व विधायक अशोक नवलखा, सह संयोजक एवं पंचायत समिति प्रधान बगदीराम धाकड़, विधानसभा क्षेत्र के सातों मंडल अध्यक्ष, भाजपा के विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठों के संयोजक, सह संयोजक सहित प्रतापगढ़ एवं चित्तौडगढ़ जिले के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहेंगे।

संयोजक अशोक नवलखा ने जन आक्रोश यात्रा के रूट मैप के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि 4 दिसम्बर, रविवार को प्रथम दिन जन आक्रोश यात्रा श्री गंगेश्वर महादेव से आरंभ होकर जलोदा जागीर, करजू, साटोला, मानपुरा, हरिपुरा, सालेड़ा होते हुए गणेशपुरा पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम करेगी। इस दौरान जन आक्रोश यात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत के साथ ही किसान मोर्चा, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित जाति, एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चों की चौपालों का आयोजन किया जाएगा।

इन चौपालों पर भाजपा के वक्ताओं के द्वारा राजस्थान सरकार की विफलताओं एवं जन विरोधी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। वहीं केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाया जाएगा।