23 मार्च, गुरुवार चैत्र शुक्ल द्वितीया के अवसर पर हिन्दू नववर्ष का भव्य स्वागत करने व इस आयोजन में सर्व समाज की सहभागिता के साथ बुधवार को स्थानीय भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी के मुख्य आतिथ्य में भाजपा निम्बाहेड़ा नगर मण्डल, पूर्वी मण्डल, पश्चिमी मण्डल एवं कनेरा मण्डल के अपेक्षित पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विधानसभा संयोजक एवं पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री कृपलानी ने 23 मार्च को नववर्ष स्वागत महोत्सव के अवसर पर निकलने वाली भव्य शोभायात्रा व धर्मसभा को सफल बनाने के लिए उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों को नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र से अधिक अधिक संख्या में भाग लेने का आव्हान किया।
निम्बाहेड़ा कृषि उपज मंडी प्रांगण में दोपहर 3 बजे आयोजित हिन्दू धर्मसभा एवं शोभायात्रा के लिए हिन्दू संगठनों के साथ भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी घर-घर जाकर पीले चावल वितरित कर लोगों को आयोजन में आने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
बैठक में भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, कनेरा मण्डल अध्यक्ष जुगलकिशोर धाकड़, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गब्बर सिंह अहीर, नगर मण्डल महामंत्री पारस जैन, विजय काबरा, मयंक अग्रवाल, पूर्वी मण्डल महामंत्री राजेश धाकड़, पश्चिमी मण्डल महामंत्री गोपाल धाकड़, कनेरा मण्डल महामंत्री शिवलाल धाकड़, नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती शर्मा, भाजयुमो नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, एसटी मोर्चा नगर अध्यक्ष विजय बैरवा, किसान मोर्चा कनेरा अध्यक्ष शांतिलाल धाकड़, पूर्वी ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष कैलाश डांगी, पूर्वी किसान मोर्चा अध्यक्ष कैलाश सिंह झाला, पूर्वी एससी मोर्चा अध्यक्ष भैरूलाल बलाई, पश्चिमी किसान मोर्चा पुष्कर धाकड़, पश्चिमी ओबीसी मोर्चा दिनेश कुमावत, पश्चिमी भाजयुमो महामंत्री नवल किशोर गुवार एवं नरेंद्र प्रजापत मौजूद रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.