चूरू जिले के चर्चित राजेन्द्र गढ़वाल मर्डर के आरोपी गैंगस्टर कपिल पंडित को बुधवार दोपहर कमांडों की सुरक्षा के बीच राजगढ़ कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने आरोपी कपिल पंडित को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। इससे पहले पंडित को महिला पुलिस थाना में रखा गया, जहां महिला थाने को छावनी में तब्दील कर दिया। थाने के अंदर किसी भी अंजान की इंट्री पर रोक लगा दी गई।
एसपी डी आनन्द ने बताया कि राजगढ़ गढ़वाल मर्डर मामले में जिले का बेवड़ निवासी कपिल पंडित नामजद आरोपी है। जिसको बुधवार सुबह बुलेट प्रूफ गाड़ी से राजगढ़ स्थित कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। वहीं 2 दिन तक आरोपी पंडित महिला पुलिस थाने में कड़ी चौकसी और कमांडो की नजर में रहेगा। इसके बाद फिर से उसको राजगढ़ कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी कपिल पंडित और उसके भाई अनिल पंडित ने राजगढ़ में ट्रांसपोर्ट व्यापारी राजेन्द्र गढ़वाल की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या की थी। जिसके बाद से ही कपिल पंडित संपत नेहरा और लारेंस बिश्नोई गैंग में शामिल हो गया था। वहीं पंजाब के सिद्धू मूसेवाला मर्डर में भी शार्प शूटर की लिस्ट में कपिल पंडित का नाम शामिल है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.