चूरू जिले की रतनगढ़ तहसील के गांव गोलसर में शनिवार को वार्ड 11 में पंच के लिए हुए उप चुनाव में ग्यारसी देवी नायक ने 124 मतों से जीत हासिल कर ली। इससे पूर्व ग्यारसी देवी के पति केशाराम नायक पंच थे। उनकी मृत्यु हो जाने पर शनिवार को निर्वाचन विभाग की ओर से उप चुनाव करवाया गया। उप चुनाव में केशाराम की पत्नी ग्यारसी देवी ने प्रतिद्वंद्वी अपने देवर हेतराम को हराया।
निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शनिवार को हुए उप चुनाव में कुल 319 मत पड़े। जिनमें से तीन मत खारिज हो गए और दो मत नोटा पर थे। हेतराम को केवल 95 मत मिले। इससे पहले 363 मतदाताओं वाले इस वार्ड में दोपहर करीब साढ़े तीन बजे तक 250 मतदाताओं ने मत अपने का प्रयोग कर लिया। वहीं शेष मतदाताओं ने शाम पांच बजे तक वोट डाले। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर माकूल पुलिस जाप्ता तैनात किया गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.