चूरू में फिर गिरा न्यूनतम तापमान, 5.5 डिग्री पहुंचा:सर्द हवा ने लोगों को ठिठुराया, मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना

चूरू2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
नए पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से चूरू जिले में तापमान बुधवार को लुढ़क गया। न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया।

नए पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से चूरू जिले में न्यूनतम तापमान बुधवार को लुढ़क गया। सुबह न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया। आसमान में छाए हुए बादलों से एक बार फिर सर्दी बढ़ गई है। सुबह के समय मामूली कोहरा छाया रहा। इस दौरान चली सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरा दिया।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 25 जनवरी के आसपास बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़, चूरू, गंगानगर व आसपास के जिलों में भी मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में बारिश का यह दौर कोटा व भरतपुर संभाग के जिलों में 25, 26 व 27 जनवरी को भी जारी रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 28 व 29 जनवरी को सक्रिय होने से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।

सहायक निदेशक कृषि कुलदीप शर्मा ने बताया कि बारानी चने को हल्की बारिश फायदा पहुंचाने वाली है। 2-3 दिन में होने वाली मावठ सरसों व गेहूं की फसल के लिए संजीवन बूटी का काम करेगी। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया।

पिछले 5 दिन का न्यूनतम और अधिकतम तापमान-:

दिनन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
20 जनवरी9.1 डिग्री21.8 डिग्री
21 जनवरी4.6 डिग्री20.9 डिग्री
22 जनवरी9.6 डिग्री21.3 डिग्री
23 जनवरी7.9 डिग्री21.0 डिग्री
24 जनवरी7.2 डिग्री22.9 डिग्री