सीसी सड़क के लोकार्पण के दौरान हंगामा:राजेन्द्र राठौड़ को करना पड़ा विरोध का सामना, भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़े

चूरू5 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू के वार्ड 59 में गोगामेड़ी रोड से बागला मुक्ति धाम होते हुए भूतनाथ मंदिर तक की सीसी सड़क का लोकार्पण शनिवार सुबह विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने किया।

चूरू के वार्ड 59 में गोगामेड़ी रोड से बागला मुक्ति धाम होते हुए भूतनाथ मंदिर तक की सीसी सड़क का लोकार्पण शनिवार सुबह विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने किया। विधायक राजेंद्र राठौड़ को इस दौरान कांग्रेस पार्षदो के विरोध का सामना भी करना पड़ा। इस दौरान दोनों पार्टी के कार्यकर्ता आपस में उलझ गए।

विधायक राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि भाजपा ने अपने कार्यकाल में विकास कार्यों को चरम सीमा तक पहुंचाया है। इसी दौरान कांग्रेस पार्षदों ने राजेन्द्र राठौड़ का विरोध शुरू कर दिया। जिसके बाद दोनों पार्टी के कार्यकर्ता आपस में उलझ गए। कांग्रेस पार्षद प्रतिनिधि सीताराम खटीक ने कहा कि आप किस हैसियत से लोकार्पण कर रहे हो। जिसके बाद भाजपा समर्थकों ने सीताराम खटीक को रोकने की कोशिश की। जिसके बाद सीताराम खटीक सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध करना शुरू कर दिया। दोनों दलों से जुड़े पदाधिकारी आपस मे उलझ गए। दूसरी ओर उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने विवाद और हंगामे के बीच लोकार्पण कर दिया। राठौड़ ने सीताराम खटीक को कहा कि यह सीसी सड़क मेरे विधायक कोटे से बनाई गई।