भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा संचालित खेलो इंडिया हॉकी केंद्र गाजूवास में प्रवेश के लिए 17-18 मई को चयन स्पर्धा होगी। प्रदेश के किसी भी जिले के खिलाड़ी आवेदन कर सकते है। बतादें कि खेलो इंडिया का हॉकी का एक मात्र केंद्र चूरू के गाजुवास में है। महिला हॉकी प्रशिक्षक अंजना लमानिया ने बताया कि सत्र 2022 -23 के लिए बालक एवं बालिकाओं की हॉकी की चयन स्पर्धा का आयोजन 17 व 18 मई को सुबह 6.30 से 10 बजे एवं शाम 4.30 से 7:30 बजे तक होगा। जन्म एवं मूल निवास प्रमाण पत्र, तीन पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड की मूल व प्रतिलिपि के साथ अपना नामांकन करवाकर चयन स्पर्धा में भाग ले सकते है। आयु 12 से 17 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.