खाने में जहर मिलाने के मामले में तांत्रिक गिरफ्तार:लिव इन में रहने वाली महिला के साथ मिलकर बनाई थी योजना

चूरू6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
सदर पुलिस थाना इलाके में बिसाउ रोड पर खाने में जहर मिलाने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी तांत्रिक को शुक्रवार को खाटू से गिरफ्तार कर लिया है। - Dainik Bhaskar
सदर पुलिस थाना इलाके में बिसाउ रोड पर खाने में जहर मिलाने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी तांत्रिक को शुक्रवार को खाटू से गिरफ्तार कर लिया है।

सदर पुलिस थाना इलाके में बिसाउ रोड पर खाने में जहर मिलाने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी तांत्रिक को शुक्रवार को खाटू से गिरफ्तार कर लिया है। जहरिला खाना खाने से एक युवक की मौत हो गई थी और पांच अन्य घायल हो गए थे। पुलिस आरोपी को शुक्रवार कोर्ट में पेश करेगी।

सदर सीआई सुभाष कुमार ने बताया कि 12 नवंबर को पूनिया कॉलोनी निवासी चांदरतन ने रिपोर्ट दी कि मेरे पति मनोज बेनीवाल के साथ रहने वाली सुमन ने उसके पति और उसके साथ रहने वाली लोगों के खाने में जहर मिला दिया था। खाना खाने से ढाणी मुनिमजी निवासी बाबूलाल गुर्जर की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने सुमन को उसी समय गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में नपाणिया चित्तौड़गढ़ निवासी ओंकारलाल लोहिया भी नामजद आरोपी था। पुलिस को गुरुवार सुबह सूचना मिली कि आरोपी अपने दोस्तों के साथ खाटू श्यामजी के आया हुआ है। इस पर तुरन्त टीम का गठन किया गया, जिसको खाटू से पुलिस थाने लाया गया, जहां उसको गिरफ्तार किया गया।

प्राथमिक पूछताछ में तांत्रिक ओंकारलाल लोहिया ने बताया कि मनोज बेनीवाल से उसने एक गाड़ी खरीदी थी, जिसके करीब 3-4 लाख रुपए मांगता था। वहीं दीपावली के आसपास वह मनोज के पास आया था। तब सुमन से मिला था था। उसने बताया कि सुमन भी मनोज से अपना पीछा छुड़ाकर उसकी प्रॉपर्टी हड़पना चाहती थी।

तब सुमन और तांत्रिक ओंकारलाल लोहिया ने मिलकर खाने में जहर मिलाने की योजना बनाई थी। घटना के बाद तांत्रिक सीधा अपने गांव चला गया था। वहीं, सुमन के बताए अनुसार टेबलेट और जहरीलाल पदार्थ ओंकारलाल लोहिया ने ही लाकर दिया था। पुलिस शुक्रवार दोपहर आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी।