शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म मामला:पति से मनमुटाव के कारण रहती थी पीहर में, चाकू की नोंक पर दोस्त ने भी किया रेप

बांदीकुई9 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

एक विवाहिता ने दो जनों के खिलाफ दो वर्ष तक दुष्कर्म करने का मामला बांदीकुई थाने मे दर्ज करवाया हैं। विवाहिता ने दर्ज कराए मामले में बताया कि वह फरवरी 2020 में अपने पति से मनमुटाव होने के कारण पीहर में रह रही थी। जहां आरोपी ललित कुमार शादी का झांसा देकर विवाहिता को जयपुर ले गया।

आरोपी ललित कुमार ने शादी का झूठा झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। साथ ही जयपुर में चाकू की नोक पर आरोपी ने अपने दोस्त अखिलेश से भी मेरे साथ दुष्कर्म करवाया। मना करने पर मेरे ऊपर चाकू से हमला किया।

विवाहिता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने अश्लील फोटो व क्लिप भी बना ली। वायरल करने की धमकी देकर ललित व उसका दोस्त अखिलेश चाकू की नोक पर दुष्कर्म करते रहे। थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी हैँ।

खबरें और भी हैं...