भारत जोड़ो यात्रा:मंत्री परसादी मीणा ने किया रूट का निरीक्षण, बोले-लाखों लोग राहुल गांधी का दिल से करेंगे स्वागत

लालसोट6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
मंत्री ने किया यात्रा के रूट का निरीक्षण - Dainik Bhaskar
मंत्री ने किया यात्रा के रूट का निरीक्षण

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। वहीं कांग्रेस नेता, मंत्री, विधायक यात्रा के रूट का निरीक्षण भी कर रहे हैं। लालसोट विधानसभा क्षेत्र से भी यात्रा गुजरेगी जिसको लेकर चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने रूट का निरीक्षण किया। इस दौरान परसादी लाल मीणा ने बगड़ी गांव में स्थित राजकीय जनजाति हॉस्टल के पास राहुल गांधी की यात्रा का ठहरने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं लालसोट के डिडवाना गांव में रीको एरिया के समीप ठहरने की जगह का निरीक्षण किया। डिडवाना गांव में राहुल गांधी किसानों से संवाद भी करेंगे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा लालसोट विधानसभा क्षेत्र में 15 दिसंबर को प्रवेश करेगी।

ऐतिहासिक है भारत जोड़ो यात्रा-मीणा

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार लालसोट विधानसभा क्षेत्र में होकर एक ऐतिहासिक यात्रा गुजरेगी। भारत जोड़ो यात्रा के लिए लंच ,डिनर सहित ठहरने की व्यवस्थाएं की जा रही है। राहुल गांधी डिडवाना गांव में किसानों से भी संवाद करेंगे। उन्होंने बताया कि देश में बढ़ रही महंगाई, भ्रष्टाचार और बिगड़ती डेमोक्रेसी के चलते राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। ऐसे में लालसोट विधानसभा क्षेत्र में लाखों लोग राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का दिल से स्वागत करेंगे। इस दौरान लालसोट उपखंड अधिकारी बृजेंद्र मीणा, रामगढ़ पचवारा एसडीएम मोहर सिंह मीणा, प्रधान नाथू लाल मीणा, पूर्व सरपंच दीपक पटेल, सौरभ पटेल सहित जनप्रतिनिधि और कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।