अरबन को-ऑपरेटिव बैंक के संचालक मंडल के चुनाव:12 सदस्य निर्वाचित, राजीव धोकरिया को मिले सर्वाधिक 2257 वोट

दौसा6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
मंत्री मुरारीलाल मीणा भी वोट डालने पहुंचे थे। - Dainik Bhaskar
मंत्री मुरारीलाल मीणा भी वोट डालने पहुंचे थे।

दौसा अरबन को- ऑपरेटिव बैंक के संचालक मंडल के सदस्यों का चुनाव सोमवार देर शाम को संपन्न हुआ। चुनाव में 36 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें से 12 सदस्य निर्वाचित हुए हैं।

निर्वाचन अधिकारी रामचरण गुप्ता ने बताया कि कुल 5191 मतपत्र जारी किए गए थे, जिनमें से 5091 मत वैध पाए गए, जबकि 100 मत रद्द किये गए। वहीं 12 सदस्य निर्वाचित हुए।

  1. आशीष खंडेलवाल को 1926
  2. कपिल पुरोहित को 1799
  3. कपिल राजोरिया को 1462
  4. कुंज बिहारी शर्मा को 1598
  5. कृष्ण अवतार शर्मा को 2064
  6. गीता शर्मा को 1723
  7. जयप्रकाश मीणा को 876
  8. जितेंद्र शर्मा को 1980
  9. द्वारका प्रसाद गुप्ता को 1662
  10. पंकज खंडेलवाल को 1756
  11. राजीव धोकरिया को 2257
  12. रेनू चौधरी को 2164
खबरें और भी हैं...