बांदीकुई रेलवे जंक्शन पर पेयजल समस्या को लेकर रेल प्रशासन अलर्ट हो गया हैं। रेलवे जयपुर के अधिकारयों ने जंक्शन पर पेयजल समस्या के समाधान के लिए रेल कर्मचारियों को तैनात किया हैं। ये तीन दिन जंक्शन पर पेयजल व्यवस्था का जायजा लेंगे और रिपाेर्ट उच्चाधि कारियों को देंगे।
गौरतलब है कि 23 मई को दौसा भास्कर में राेज 4 हजार यात्री आते जाते है, 3 लाख की आय, फिर भी बांदीकुई जंक्शन पर पीने का पानी नहीं, नतीजा रोज बिक रही 300 बोतलें शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसमें यात्रियों की पेयजल समस्या को उठाया गया। इसके बाद रेल प्रशासन हरकत में आया। सोमवार को जयपुर के अधिकारियों ने बांदीकुई में दो रेलकर्मियों को तैनात कर तीन दिन तक जंक्शन पर पेयजल व्यवस्था का सर्वे करने के निर्देश दिए। इसमें नलों में पानी आता है या नहीं, क्या पानी खारा आता है या मीठा इसका सर्वे करने के निर्देश दिए है। ये कर्मचारी सर्वे कर उच्चाधि कारियों को रिपाेर्ट सौपेंगे। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जंक्शन पर दोनों वाटर वेटिंग मशीनों को चालू कर दिया हैं।
24 घंटे मिलेगा पानी
रेल अधिकारियों ने बताया कि बांदीकुई जंक्शन बड़ा स्टेशन हैं। यहां 24 घंटे यात्री ट्रेनों का संचालन होता हैं। ऐसे में यात्रियों को 24 घंटे पीने का पानी मिले इसके लिए इंतजाम किए जा रहे हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.