कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता और फायर ब्रांड नेता विदुषी साधना भारती 26 जनवरी को अपने एक दिवसीय दौरे पर धौलपुर पहुंचेगी। वह एक शादी समारोह में भाग लेंगी। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी। अपने ओजस्वी भाषणों से देश दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाली विदुषी गांधी परिवार के बेहद नजदीक मानी जाती है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संतोष राजपूत ने बताया की 26 जनवरी शाम को विदुषी साधना भारती सड़क मार्ग से धौलपुर पहुंचेगी। और विभिन्न कार्यक्रमों शिरकत करेंगी। कम उम्र में ही अपने ओजस्वी भाषणों से सभी को प्रभावित करने वाली साधना भारती कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता है।
उन्होंने दस वर्ष की उम्र से ही कांग्रेस के लिए प्रचार शुरू कर दिया था। उन्हें कांग्रेस में बीजेपी की फायर ब्रांड नेता उमा भारती के काउंटर के रूप में जाना जाता है। धर्मनिरपेक्षता की पक्षधर और सामाजिक कुरीतियां पर भारती मंचों और टीवी डिबेट में हमला करती दिखती है। कद में छोटी भारती शब्दों के प्रहार से बडे़ बड़ों को धराशाई कर देती है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.